छुट्टी के दिन Railway PSU को गुड न्यूज, सरकारी कंपनी से मिला ₹163 करोड़ का वर्क ऑर्डर, शेयर पर रहेगी नजर

Railway PSU Stock: रेलवे कंपनी रेलटेल  ने घोषणा की है कि उसे इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) से 1,62,58,96,785 रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है.
छुट्टी के दिन Railway PSU को गुड न्यूज, सरकारी कंपनी से मिला ₹163 करोड़ का वर्क ऑर्डर, शेयर पर रहेगी नजर

Railway PSU Stock: छुट्टी के दिन रेलवे पीएसयू रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) ने बड़ा अपडेट दिया है. रेलवे कंपनी रेलटेल ने घोषणा की है कि उसे इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) से 1,62,58,96,785 रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है. बता दें कि RailTel, एक नवरत्न कंपनी (Navratna Company) है, जो देश में सबसे बड़े न्यूट्रल टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स में से एक है. यह देश के कई शहरों और कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने वाले पैन-इंडिया ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क का मालिक है.

वहीं, इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) भी एक नवरत्न पीएसयू (Navratna PSU) और सार्वजनिक क्षेत्र में एक अग्रणी टर्नकी कंस्ट्रक्शन कंपनी है. यह रेलवे और हाइवे में काम करती है. इरकॉन का भारत के कई राज्यों और अन्य देशों (मलेशिया, नेपाल, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया, म्यांमार और श्रीलंका) में व्यापक संचालन है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

RailTel Order: ₹162.85 करोड़ का वर्क ऑर्डर

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस ऑर्डर में नॉर्थईस्ट फंट्रियर रेलवे (NF Railway) के तहत सिवोक-रंगपो नई बीजी रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए रेलवे सामान्य टेलीकम्युनिकेशन व्यवस्था के साथ-साथ एंटिग्रेटेड टनल कम्युनिकेशन का काम शामिल है. इस ऑर्डर का वैल्यू 1,62,58,96,785 रुपये है और इसके 28 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.

इससे पहले, 23 मार्च को कंपनी को HPCL से 25,15,24,500 रुपये का ऑर्डर मिला था. यह ऑर्डर 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2030 तक के लिए है. इसके अलावा, 20 मार्च को रेलटेल रक्षा मंत्रालय से ऑर्डर मिला था. कंपनी को यह काम 17 मार्च, 2026 तक पूरा करना है.

RailTel Dividend

रेलटेल ने इससे पहले 10 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था.कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने पेड अप कैपिटल शेयर पूंजी के 10% की दर से दूसरा अंतरिम डिविडेंड (1 रुपया प्रति शेयर) घोषित किया है. कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 02 अप्रैल 2025 को "रिकॉर्ड डेट" तय की है. डिविडेंड वारंट का भुगतान 9 अप्रैल 2025 से या उसके बाद होगा. वित्त वर्ष 2025 की सितंबर-दिसंबर की तिमाही में रेलटेल का मुनाफा ₹65 करोड़ हो गया है.

RailTel Share Price

रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर शुक्रवार (28 मार्च) को 1.70% गिरकर 302.70 रुपये पर बंद हुआ जबकि इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर 2.16% गिरकर 156.30 रुपये पर बंद हुए. शेयर बाजार ईद के अवसर पर सोमवार, 31 मार्च 2025 को बंद रहेंगे. ऐसे में मंगलवार को बाजार खुलने पर रेलवे पीएसयू स्टॉक (Railway PSU Stock) के शेयर में एक्शन दिख सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6