Texmaco Rail: रिकॉर्ड गिरावट के बाद ₹357 करोड़ का मेगा ऑर्डर, क्या 1 अप्रैल को रॉकेट बनेगा यह रेलवे स्टॉक?

Railway Stock: Texmaco Rail को ₹357 करोड़ का वैगन और रेक सप्लाई ऑर्डर मिला है, जो 11 महीनों में पूरा होगा. यह डील कंपनी के रेल फ्रेट बिजनेस को मजबूत करेगी और ऑर्डर बुक को सपोर्ट देगी.
Texmaco Rail: रिकॉर्ड गिरावट के बाद ₹357 करोड़ का मेगा ऑर्डर, क्या 1 अप्रैल को रॉकेट बनेगा यह रेलवे स्टॉक?

यह डील कंपनी के रेल फ्रेट बिजनेस को मजबूत करेगी.  (प्रतीकात्मक फोटो: Texmaco Rail)

Railway Stock: रेलवे सेक्टर की कंपनी Texmaco Rail & Engineering के शेयर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को फोकस में रह सकते हैं. क्योंकि मंगवलार को कंपनी को जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) से 357.11 करोड़ रुपए का एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुए.

बता दें कि इससे पहले, 29 मार्च को Texmaco Rail को उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) से 22.91 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले थे. सोमवार को शेयर 5.74 फीसदी गिरकर 78.80 रुपए पर बंद हुए.

इस ऑर्डर की अहमियत क्या है?

Add Zee Business as a Preferred Source

बाजार में इस खबर को पॉजिटिव रूप से देखा जा रहा है क्योंकि-

ऑर्डर बुक में मजबूती

  • ₹357 करोड़ का यह ऑर्डर कंपनी की भविष्य की रेवेन्यू विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है.

JSW जैसा बड़ा क्लाइंट

  • JSW ग्रुप से ऑर्डर मिलना कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है.

समय सीमा

  • इस कॉन्ट्रैक्ट को 11 महीने के भीतर पूरा करना है, जिसका मतलब है कि इसका असर अगले वित्त वर्ष के नतीजों में जल्द ही दिखेगा.

इस ऑर्डर के तहत टेक्समैको क्या सप्लाई करेगी?

कंपनी JSW ग्रुप को BLSS, BLCS, और BFNV रेक के साथ-साथ BVCM वैगन्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी.
ये विशेष प्रकार के मालवाहक वैगन्स होते हैं जिनका इस्तेमाल लॉजिस्टिक्स और भारी सामान की ढुलाई में होता है.

डीटेल
ऑर्डर वैल्यू₹357.11 करोड़
क्लाइंटJSW Group
प्रोडक्टBLSS, BLCS, BFNV रेक + BVCM वैगन
टाइमलाइन11 महीने
ऑर्डर टाइप:डोमेस्टिक

क्या इसमें कोई कॉर्पोरेट गवर्नेंस रिस्क है?

नहीं. रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है. प्रमोटर ग्रुप का JSW में कोई हित नहीं है. यानी डील पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है.

कंपनी के लिए इसका क्या फायदा?

  • ऑर्डर बुक मजबूत होगी
  • आने वाले क्वार्टर में रेवेन्यू सपोर्ट मिलेगा
  • रेल फ्रेट बिजनेस में पकड़ और मजबूत

कंपनी के Q3 रिजल्ट कैसे रहे हैं?

  • दिसंबर तिमाही में मुनाफा 44.65% घटकर 42.77 करोड़ रुपए रहा.
  • जबकि आय 21.45% गिरकर 1,041.59 करोड़ रुपए रही.

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

अगर आप निवेशक हैं-

  • कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हो रही है
  • रेल सेक्टर में ग्रोथ ट्रेंड जारी
  • लॉन्ग टर्म में स्टेबल रेवेन्यू विजिबिलिटी

क्या करती है TEXMACO?

  • Texmaco Rail रेल सेक्टर से जुड़े प्रोडक्ट्स के निर्माण के व्यवसाय में सक्रिय है, जिसमें वैगन, कोच, EMU, लोको शेल्स और उनके पार्ट्स शामिल हैं.
  • इसके अलावा, कंपनी हाइड्रो मैकेनिकल इक्विपमेंट्स, स्टील कास्टिंग, रेल EPC प्रोजेक्ट्स, ब्रिज और अन्य स्टील स्ट्रक्चर्स का भी निर्माण करती है.
  • कंपनी ने जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया और हॉलैंड जैसे देशों की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ तकनीकी साझेदारी की है.
  • इससे अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विकसित और विस्तारित किया जा सके.

शेयर का प्रदर्शन

  • रेलवे स्टॉक का 52 वीक हाई 189 रुपए है और लो 78.15 रुपए है.
  • कंपनी का मार्केट कैप 3,206.09 करोड़ रुपए है.
  • एक हफ्ते में शेयर 6.36% और 2 हफ्ते में 11.86% तक गिरा है.
  • इस साल शेयर अब तक 42.36% तक गिर चुका है.
  • पिछले एक साल में शेयर में 41.52% तक गिरावट आई है.
  • जबकि पिछले 2 साल में यह 52.24% तक टूटा है.
  • हालांकि, पिछले 3 साल में शेयर 85.98% तक बढ़ा है.
  • वहीं, पिछले 5 साल में शेयर ने 223.88% का शानदार रिटर्न दिया है.
DurationAbsolute ChgChange %
1 Week-5.35-6.36%
2 Weeks-10.60-11.86%
1 Month-25.80-24.67%
YTD-57.90-42.36%
3 Months-57.05-41.99%
6 Months-58.75-42.71%
1 Year-55.95-41.52%
2 Years-86.20-52.24%
3 Years36.4385.98%
5 Years54.47223.88%
10 Years-15.59-16.52%

कंक्लूजन

Texmaco Rail लगातार बड़े ऑर्डर्स हासिल कर रही है, जो इसकी ग्रोथ स्टोरी को मजबूत बनाता है. अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो कंपनी रेल फ्रेट सेगमेंट में एक मजबूत प्लेयर बनकर उभर सकती है.


ऑर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

1. Texmaco Rail को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?
₹357.11 करोड़ का ऑर्डर.

2. यह ऑर्डर किससे मिला है?
JSW Group से.

3. कितने समय में पूरा होगा?
11 महीनों में.

4. कंपनी के लिए इसका क्या फायदा है?
ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)