Order News: हाई से 105% नीचे रेलवे PSU स्टॉक, आज कंपनी को मिले ₹1,002 करोड़ के 2 बड़े ऑर्डर

Railway PSU Stock: रेलवे पीएसयू ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे NMDC और पश्चिम मध्य रेलवे से कुल 1,002 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं. स्टॉक सालभर में 33 फीसदी टूट चुका है.
Order News: हाई से 105% नीचे रेलवे PSU स्टॉक, आज कंपनी को मिले ₹1,002 करोड़ के 2 बड़े ऑर्डर

21.90 लाख रीटेल निवेशकों के पास 15.87%% हिस्सेदारी है.  (फोटो सोर्स: RVNL)

Railway PSU Stock: रेलवे के लिए सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करने वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने शुक्रवार को 2 बड़े ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है. रेलवे पीएसयू ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे NMDC और पश्चिम मध्य रेलवे से कुल 1,002 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं. बता दें कि नवरत्न रेलवे पीएसयू स्टॉक सालभर से निवेशकों को रुला रहा है.

ऑर्डर डीटेल

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सरकारी रेलवे कंपनी Rail Vikas Nigam को पहला ऑर्डर नवरत्न पीएसयू एनएमडीसी (NMDC) से 758.07 करोड़ रुपए का मिला है. यह प्रोजेक्ट पदापुर गांव के पास रेलवे साइडिंग के विकास से जुड़ा हुआ है.

इस प्रोजेक्ट के दायरे में पुलों का निर्माण, PWD रोड डायवर्जन, संबंधित सिविल वर्क, फिजिबिलिटी और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR), डिटेल्ड इंजीनियरिंग, एग्जीक्यूशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सेवाएं शामिल हैं. इस ऑर्डर को 36 महीनों में पूरा किया जाना है.

rvnl

इसके अलावा, Rail Vikas Nigam को ₹244.33 करोड़ की एक और बड़े प्रोजेक्ट में सबसे कम बोलीदाता (L1) घोषित किया गया है. यह प्रोजेक्ट West Central Railway से जुड़ा हुआ है. इस प्रोजेक्ट के तहत जबलपुर डिवीजन के इटारसी-श्रीधाम सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1x25kV से अपग्रेड कर 2x25kV किया जाएगा, ताकि 3,000 MT लोडिंग टारगेट को सपोर्ट मिल सके.

काम के दायरे में ट्रैक्शन सबस्टेशनों और स्विचिंग पोस्ट्स की डिजाइन, मॉडिफिकेशन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा किया जाएगा. RVNL ने कहा कि दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स सामान्य कारोबारी प्रक्रिया के तहत मिले हैं और इनमें किसी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है.

rvnl

इससे पहले, 20 मई को RVNL को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से 129.46 करोड़ रुपए के ऑर्डर के लिए L1 बिडर चुना गया था. इस काम को अगले 730 दिन यानी दो साल में पूरा करना है. वहीं, इसी महीने 12 मई को कंपनी को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 221 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. इस ऑर्डर को कंपनी को अगले दो सालों में पूरा किया जाना है.

बता दें कि RVNL की तरफ से चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान 25 मई 2026 को किया जाना है. इस दिन रिजल्ट के अलावा कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है. 26 मई को इन्वेस्टर्स कॉल का आयोजन किया गया है.

नवरत्न का मिला हुआ है दर्जा

RVNL मुख्य रूप से सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट करती है और इसे नवरत्न (Navratna) का दर्जा मिला हुआ है. 2002 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी और इसका मकसद रेलवे के प्रोजेक्ट्स में तेजी लाना था. यह अपने मकसद में पूरा भी हुई और अब तक इसने 150 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. यह कंपनी रेलवे के अलावा अन्य इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स भी करती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सालभर में 33% टूटा शेयर

सालभर से RVNL का शेयर निराश कर रहा है. यह शेयर 271.15 रुपए पर है. 52 वीक्स हाई 442.75 रुपए और लो 248.25 रुपए है. रिकॉर्ड हाई से शेयर 105% करेक्ट हो चुका है. 21.90 लाख रीटेल निवेशकों के पास 15.87%% हिस्सेदारी है.

शेयर बीते एक हफ्ते में 4.17% और एक महीने में 11.75% गिर चुका है. इस साल शेयर में अब तक 25% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. बीते एक साल में शेयर में 33% की गिरावट आई है, जबकि पिछले 2 वर्षों में यह 20.61% तक गिरा है. हालांकि, पिछले 3 साल में शेयर ने 133.95% और 5 साल में 805.34% का शानदार रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6