&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stock.
Railway PSU Stock: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ हुई. बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए लेटेस्ट टैरिफ को माना जा है. बाजार में कमजोरी के बीच सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) पर बड़ी खबर आई है. स्मॉलकैप कंपनी को बिहार सरकार से 970 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. ऑर्डर की खबर से स्टॉक में 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 389.40 रुपए पर पहुंच गया.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुातबिक सरकारी टेलीकॉम कंपनी को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) से ₹970.07 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ठेका समग्र शिक्षा अभियान 2025-26 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए दिया गया है.
इस प्रोजेक्ट के तहत RailTel राज्य के सैकड़ों सरकारी स्कूलों में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं तैयार करेगा, जिससे छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा. यह कंपनी की एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है.
कंपनी के अनुसार, यह सौदा संबंधित पक्ष लेनदेन की श्रेणी में नहीं आता है और RailTel या इसके प्रमोटर्स की इस अनुबंध देने वाली संस्था में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं है.

LOA मिलने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर में हलचल दिखी. शयेर में 2 फीसदी की तेजी आई. स्टॉक का 52 वीक हाई 478.85 रुपए है और लो 265.30 रुपए है. स्मॉलकैप कंपनी का मार्केट कैप 12,279.10 करोड़ रुपए है.

स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में शेयर 3.26 फीसदी और 3 महीने में 10.11 फीसदी तक गिर चुका है. जबकि पिछले एक महीने में शेयर 10.76 फीसदी और 6 महीने में 23.66 फीसदी तक बढ़ा है. सालभर में शेयर 5.91 फीसदी लुढ़का है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर 17.41 फीसदी तक टूटा है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 69.56 फीसदी और 3 साल में 263.55 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
Q1. RailTel को हाल ही में कौन-सा बड़ा ऑर्डर मिला है?
RailTel को बिहार सरकार की ओर से ₹970.07 करोड़ का ऑर्डर मिला है.
Q2. यह प्रोजेक्ट किस उद्देश्य से दिया गया है?
यह ऑर्डर समग्र शिक्षा अभियान 2025-26 के तहत दिया गया है, जिसमें बिहार के सरकारी स्कूलों में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी.
Q3. क्या RailTel एजुकेशन सेक्टर में पहले से सक्रिय है?
हां, RailTel की एजुकेशन सेक्टर में भागीदारी लगातार बढ़ रही है.
Q4. RailTel के शेयर पर इस खबर का क्या असर पड़ा?
ऑर्डर की खबर सामने आने के बाद RailTel के शेयर में करीब 2% की तेजी आई और यह ₹389.40 तक पहुंच गया.
Q5. क्या RailTel एक सरकारी कंपनी है?
हां, RailTel एक सरकारी रेलवे PSU कंपनी है, जो टेलीकॉम और नेटवर्किंग सेवाएं प्रदान करती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)