&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stock को मिले 4 ऑर्डर
बाजार बंद होने के बाद नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलेटल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) को एक और ऑर्डर मिला. कंपनी ने BSE यानी कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इस ऑर्डर की जानकारी दी. इस कंपनी को बीते 2 हफ्ते में 4 ऑर्डर मिल चुके हैं. इन चारों ऑर्डर की कुल वैल्यू 600.40 करोड़ रुपए है. कंपनी को 19 फरवरी, 13 फरवरी, 11 फरवरी और 9 फरवरी को ये ऑर्डर मिले. हालांकि ये स्टॉक आज बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ. इस शेयर में कल बाजार खुलने के बाद एक्शन देखने को मिल सकता है.
19 फरवरी 2026 को ये रेलवे PSU Stock करीब डेढ़ परसेंट की गिरावट के साथ 329 के भाव पर बंद हुआ. स्टॉक का 52 वीक हाई 478.80 रुपए और 52 वीक लो 265.30 रुपए है.
ये भी पढ़ें: BHEL के स्टॉक पर रखें नजर; 5 साल बाद भारत सरकार ने दिखाई नरमी, चीन से इन इक्विपमेंट्स के इम्पोर्ट को मिली मंजूरी
| तारीख | ऑर्डर वैल्यू (₹) |
|---|---|
| 19 फरवरी | 35,54,82,968 |
| 13 फरवरी | 92,91,08,427 |
| 11 फरवरी | 16,99,20,000 |
| 9 फरवरी | 4,54,94,74,871 |
ये प्रोजेक्ट North Central Railway के प्रयागराज डिवीजन में MSDAC और उससे जुड़े अन्य कार्यों से जुड़ा है. इसके तहत EI/RRI/PI स्टेशनों में जरूरी इंडोर मॉडिफिकेशन भी किए जाएंगे. कंपनी ने बताया कि इस काम को LoA जारी होने की तारीख से 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है, जबकि प्रोजेक्ट का एग्जीक्यूशन शेड्यूल 17 फरवरी 2028 तक का रखा गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये ऑर्डर पूरी तरह से एक घरेलू इकाई से मिला है और रेलवे सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित है. इस कॉन्ट्रैक्ट का अनुमानित आकार 35,54,82,968 रुपए का है. कंपनी ने साफ किया है कि इस प्रोजेक्ट को देने वाली संस्था में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई भी रुचि नहीं है. इसके साथ ही, यह कॉन्ट्रैक्ट किसी भी तरह के रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में नहीं आता.
इस बीच Pace Digitek Limited ने बताया है कि उसे RailTel Corporation से करीब 89 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. ये ऑर्डर LHB कोचों में IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग से जुड़ा है. इस कॉन्ट्रैक्ट में तीन साल की वारंटी के बाद पांच साल का कॉम्प्रिहेंसिव एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC) भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट Letter of Award मिलने के आठ महीनों के भीतर पूरा किया जाना है.
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ऑर्डर देने वाली संस्था में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है और यह डील रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में नहीं आती.
एक अलग अपडेट में कंपनी ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को उसे West Central Railway से 4550 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला था, जिससे कंपनी की प्रोजेक्ट पाइपलाइन और मजबूत हुई है. इस कॉन्ट्रैक्ट का एग्जीक्यूशन टाइमलाइन 960 दिनों की है, जो 24 सितंबर 2028 तक चलेगा. कंपनी ने यहां भी स्पष्ट किया कि यह ऑर्डर किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है.
इससे पहले भी कंपनी को Modern Coach Factory से 94.24 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. इसके अलावा, कंपनी ने Ministry of Defence से 140.71 करोड़ रुपए और PFMS से 101.82 करोड़ रुपए के IT इंफ्रास्ट्रक्चर और AMC से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए थे.
वहीं, RailTel ने हाल ही में अपने Q3 के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4 फीसदी गिरकर 62.4 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 65 करोड़ रुपए था. हालांकि, कंपनी की रेवेन्यू में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 767.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 913.4 करोड़ रुपए हो गया. EBITDA भी 10 फीसदी बढ़कर 133 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 121 करोड़ रुपए था.
सेगमेंट वाइज बात करें तो कुल सेगमेंटल रेवेन्यू 913.45 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले यह 767 करोड़ रुपए था. इसमें टेलीकॉम सर्विसेज से 349.5 करोड़ रुपए और प्रोजेक्ट वर्क सर्विसेज से 564 करोड़ रुपए का योगदान रहा. टेलीकॉम सर्विसेज से प्रॉफिट बिफोर टैक्स बढ़कर 78.92 करोड़ रुपए हो गया, जबकि प्रोजेक्ट वर्क सर्विसेज का PBT घटकर 18.77 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 20.89 करोड़ रुपए था.
| (₹ करोड़) | Dec-25 | Sep-25 | FY24-25 |
|---|---|---|---|
| Revenue | 913.45 | 951.36 | 3,477.50 |
| Net Profit | 62.40 | 76.07 | 299.81 |
| EPS | 1.94 | 2.37 | 9.34 |
| Cash EPS | 3.47 | 3.83 | 14.96 |
| OPM % | 14.76 | 16.05 | 16.83 |
| NPM % | 6.83 | 8.00 | 8.62 |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)