&format=webp&quality=medium)
रेलवे पीएसयू को एक बार फिर बड़ा ऑर्डर मिला है (फाइल फोटो)
Railway PSU Stock: शुक्रवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ क्लोजिंग की. लेकिन एक कंपनी ऐसी है, जिसे बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच कई सारे ऑर्डर मिल रहे हैं. ये है RailTel Corporation. नवरत्न रेलवे पीएसयू कंपनी, जिसे दो दिन में लगातार तीन बड़े ऑर्डर मिल गए हैं. इन तीनों ऑर्डर की वैल्यू 488.22 करोड़ रुपए है.
रेलटेल कॉरपोरेशन को सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस से ये ऑर्डर मिला है. कंपनी की तरफ से मिले ऑर्डर की वैल्यू 444 करोड़ रुपए है. कंपनी को KSWAN 3.0 प्रोजेक्ट के लिए सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में चुना है.
ये भी पढ़ें: इस बैंक को IT विभाग से झटका! मिला ₹642.74 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस, जानें कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी को ‘REQUEST FOR PROPOSAL FOR SELECTION OF SYSTEM INTEGRATOR FOR KSWAN 3.0’ के तहत यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को सिस्टम इंटीग्रेशन से जुड़ा काम करना होगा, जो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा.
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू 4,44,44,44,444 रुपये यानी करीब ₹444.44 करोड़ है (टैक्स सहित). यह कंपनी के लिए एक बड़ा ऑर्डर है, जो उसकी ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.
यह ऑर्डर एक डोमेस्टिक एंटिटी की ओर से दिया गया है और इसे 26 मार्च 2031 तक पूरा करना है. यानी यह एक लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट है, जो कंपनी को कई सालों तक स्थिर रेवेन्यू देगा.
ये भी पढ़ें: रेलवे पीसएयू को ₹217 करोड़ के 2 ऑर्डर मिले, 3 साल में 165% की रिटर्न, स्टॉक पर रखें नजर
कंपनी को यह वर्क ऑर्डर 27 मार्च 2026 को शाम 4 बजे प्राप्त हुआ.
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस ऑर्डर में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का कोई हित नहीं है. साथ ही यह ट्रांजैक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में भी नहीं आता.
KSWAN 3.0 जैसे बड़े डिजिटल प्रोजेक्ट में शामिल होना कंपनी की क्षमताओं को दर्शाता है. इससे कंपनी को सरकारी प्रोजेक्ट्स में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का मौका मिलेगा.
| तारीख | ऑर्डर साइज (₹) |
|---|---|
| 25 मार्च 2026 | 29,48,75,480 |
| 25 मार्च 2026 | 14,29,20,562 |
| 27 मार्च 2026 | 4,44,44,44,444 |
रेलटेल को इससे पहले 16 से 20 मार्च के बीच अलग-अलग संस्थाओं से बड़े वर्क ऑर्डर और लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हासिल मिले हैं. 20 मार्च को प्रसार भारती (दूरदर्शन) से क्लाउड बेस्ड इंटीग्रेटेड न्यूज रूम के लिए 159 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. RailTel को हाल में कितने ऑर्डर मिले हैं?
कंपनी को 3 दिन में लगातार 3 बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹488.22 करोड़ है.
2. KSWAN 3.0 प्रोजेक्ट क्या है?
यह एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसमें RailTel को सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में चुना गया है.
3. KSWAN 3.0 ऑर्डर की वैल्यू कितनी है?
इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू ₹444.44 करोड़ है, जो कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.
4. RailTel को अन्य कौन-कौन से ऑर्डर मिले हैं?
कंपनी को East Coast Railway, Bihar Education Project Council और National Informatics Centre Services Incorporated से भी ऑर्डर मिले हैं.
5. इन ऑर्डर्स का कंपनी पर क्या असर होगा?
लगातार ऑर्डर मिलने से कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी और लॉन्ग टर्म ग्रोथ मजबूत होने की उम्मीद है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)