&format=webp&quality=medium)
IRCTC Q3 Results: रेलवे PSU IRCTC ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद दमदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं. स्टॉक फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में IRCTC का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, Railway PSU का कंसो आय 1115 करोड़ रुपये से बढ़कर 1225 करोड़ रुपये हो गया है. IRCTC ने निवेशकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
IRCTC) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अपने कंसो मुनाफे में 13.7% की ग्रोथ रिकॉर्ड की है. इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 341 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 300 करोड़ रुपये था.
IRCTC के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से प्राप्त कुल राजस्व 10% बढ़कर 1,224.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,115.5 करोड़ रुपये था.
तिमाही नतीजों के साथ IRCTC ने अपने निवेशकों के लिए 2 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी, 2025 है.
विभिन्न सेगमेंट में IRCTC की कमाई में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है:
IRCTC ने इससे पहले समाप्त हुई सितंबर 2024 तिमाही में भी अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 4.5% की वृद्धि दर्ज की थी. इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 307.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 294.7 करोड़ रुपये था. इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व 7.3% बढ़कर 1,064 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो एक साल पहले 992 करोड़ रुपये था.
IRCTC के स्टॉक अपडेट की बात करें तो मंगलवार को Railway PSU Stock में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है. IRCTC के शेयर आज 23.60 रुपये लुढ़ककर 750.10 रुपये पर बंद हुआ. इसका 52वीक हाई 1,138.90 रुपये और 52वीक लो 736.30 रुपये है.