&format=webp&quality=medium)
इस रेलवे पीएसयू को मिला एक और ऑर्डर (फाइल फोटो)
रेलवे पीएसयू कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corp Share Price) को ऑर्डर मिला है. 14 अप्रैल को बाजार बंद है लेकिन कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के जरिए सूचित किया है. कंपनी ने जानकारी दी कि कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से ये ऑर्डर मिला है. इसकी वैल्यु 43.96 करोड़ रुपए है. लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है. कंपनी को आज एक ऑर्डर तो मिला है लेकिन एक ऑर्डर कैंसिल भी हुआ है.
RailTel को 17.13 करोड़ रुपए का एक ऑर्डर मिला था, जो अब कस्टमर की ओर से कैंसिल कर दिया गया है. कंपनी को नवोदय विद्यालय समिति से ये ऑर्डर मिला था, जिसे आज कैंसिल कर दिया गया है.

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू सरकारी यूनिट्स की ओर से दिया गया है. इसके तहत बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए सुरक्षा से जुड़े सहायक सेवाएं (security-related ancillary services) प्रदान की जाएंगी.
ये भी पढ़ें: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी, मिले ₹32 करोड़ के 2 ऑर्डर, स्टॉक पर रखें नजर
सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RailTel Corporation एक तरफ जहां ऑर्डर मिला है तो वहीं दूसरी तरफ कंपनी को एक बड़ा झटका भी लगा है. कंपनी को मिला करीब ₹17.12 करोड़ का वर्क ऑर्डर अब रद्द कर दिया गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे नवोदय विद्यालय समिति से IT इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए यह ऑर्डर मिला था. इस प्रोजेक्ट में IT सिस्टम की सप्लाई और उसका मेंटेनेंस शामिल था.
हालांकि, अब ग्राहक ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इस वर्क ऑर्डर को कैंसिल कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह फैसला "अनिवार्य परिस्थितियों" की वजह से लिया गया है. RailTel ने कहा कि इस बारे में निवेशकों को पूरी जानकारी दे दी गई है और इसे रिकॉर्ड में लिया जाए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 RailTel को नया ऑर्डर कितने का मिला है?
करीब ₹43.96 करोड़ का.
Q2 ऑर्डर किससे मिला है?
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से.
Q3 कंपनी का कौन सा ऑर्डर कैंसिल हुआ?
करीब ₹17.13 करोड़ का IT इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर.
Q4 कैंसिल ऑर्डर किसने दिया था?
नवोदय विद्यालय समिति ने.
Q5 नए ऑर्डर का काम क्या है?
भर्ती परीक्षाओं के लिए सिक्योरिटी से जुड़ी सेवाएं देना.