&format=webp&quality=medium)
रेलटेल के स्टॉक पर रखें नजर (फाइल फोटो)
बुधवार के दिन जैसे ही मार्केट खुलेंगे, RailTel के स्टॉक पर नजर जरूर रखें. इस रेलवे पीएसयू (Railway PSU) कंपनी को एक ही दिन दूसरी बार ऑर्डर मिल गया है. खास बात ये है कि रेलटेल को इस बार बड़ा ऑर्डर मिला है. हालांकि 2 ऑर्डर मिलने के अलावा कंपनी को एक झटका भी मिला है. कंपनी को मिला एक ऑर्डर कैंसिल भी हुआ. अब बुधवार को बाजार खुलते ही ये शेयर दमदार एक्शन दिखा सकता है.
RailTel की ऑर्डरबुक लगातार मजबूत हो रही है. कंपनी को आज सुबह करीब 44 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. लेकिन शाम 6.18 बजे कंपनी को दूसरा ऑर्डर मिला, इसकी वैल्यू 255 करोड़ रुपए है. कंपनी को ये ऑर्डर RVNL से मिला है.
कंपनी को एक अहम प्रोजेक्ट मिला है, जिसके तहत उसे “SITC ऑफ इंटीग्रेटेड टनल कम्युनिकेशन सिस्टम” का काम करना होगा. इस प्रोजेक्ट में टनल के भीतर आधुनिक कम्युनिकेशन और सेफ्टी सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि ऑपरेशन और सुरक्षा दोनों को बेहतर बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें: इस Railway PSU को मिला एक नया ऑर्डर तो दूसरा हुआ कैंसिल, यहां जानें बीते 1 महीने की ऑर्डरबुक
इस ऑर्डर के तहत कंपनी VHF सिम्प्लेक्स सिस्टम, CCTV सर्विलांस, पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम और इमरजेंसी कॉल पॉइंट्स जैसी सुविधाएं इंस्टॉल करेगी. यह पूरा प्रोजेक्ट टनल T-8 से T-11 तक और 4 स्टेशनों को कवर करेगा. कुल मिलाकर इसकी लंबाई करीब 36 किलोमीटर होगी.
कंपनी को मिला यह ऑर्डर साइज के लिहाज से भी काफी बड़ा है. Letter of Acceptance (LoA) के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू ₹255.27 करोड़ (टैक्स सहित) है. इसे कंपनी के लिए एक अहम और ग्रोथ ड्राइव करने वाला ऑर्डर माना जा रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी को यह वर्क ऑर्डर 13 अप्रैल 2026 को मिला है और इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा करना होगा. प्रोजेक्ट की डेडलाइन 12 अप्रैल 2028 रखी गई है. कंपनी ने साफ किया है कि यह एक घरेलू प्रोजेक्ट है और इसमें किसी भी तरह का प्रमोटर ग्रुप या संबंधित पार्टी का हित शामिल नहीं है.
रेलवे पीएसयू को एक तरफ जहां ऑर्डर मिला तो वहीं, कंपनी को एक बड़ा झटका भी लगा है. कंपनी को मिला करीब ₹17.12 करोड़ का वर्क ऑर्डर अब रद्द कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी, मिले ₹32 करोड़ के 2 ऑर्डर, स्टॉक पर रखें नजर
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे नवोदय विद्यालय समिति से IT इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए यह ऑर्डर मिला था. इस प्रोजेक्ट में IT सिस्टम की सप्लाई और उसका मेंटेनेंस शामिल था. यहां जानें कि बीते एक महीने में कंपनी को कितने ऑर्डर मिल चुके हैं.
गोवा बिल्डिंग और दूसरे कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से 23.18 करोड़ रुपए का ऑर्डर
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से 12.85 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑर्डर
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन से 21.92 करोड़ रुपए का ऑर्डर
झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से 29.69 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑर्डर
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से 13.03 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑर्डर
सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस की ओर से 444.4 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर
एजुकेशन समग्र शिक्षा विभाग से 14.29 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑर्डर
स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, भोपाल से 29.48 करोड़ रुपए की वैल्यू का बड़ा ऑर्डर
ईस्ट कॉस्ट रेलवे से 24.53 करोड़ रुपए का ऑर्डर
प्रसार भारती से भी 159 करोड़ रुपए का ऑर्डर
स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर, बिहार से 168.75 करोड़ रुपए का ऑर्डर
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से 48.37 करोड़ रुपए का ऑर्डर
नेशनल इंफोर्मेटिक सेंटर सर्विस से 42.63 करोड़ रुपए
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से 29.90 करोड़ रुपए का ऑर्डर
Dy.Cste/Projects/Bza से 34.29 करोड़ रुपए का ऑर्डर
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 RailTel को कुल कितने नए ऑर्डर मिले?
एक ही दिन में 2 ऑर्डर मिले.
Q2 सबसे बड़ा ऑर्डर कितने का है?
करीब ₹255.27 करोड़ का.
Q3 यह बड़ा ऑर्डर किससे मिला?
Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) से.
Q4 कौन सा ऑर्डर कैंसिल हुआ?
करीब ₹17.12 करोड़ का IT इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर.
Q5 कंपनी को छोटा ऑर्डर कितने का मिला?
करीब ₹43.96 करोड़ का.