इस नवरत्न PSU को मई में अबतक मिले 3 बड़े ऑर्डर, 70% से ज्यादा प्रमोटर्स का स्टेक, मल्टीबैगर स्टॉक पर रखें नजर

इस नवरत्न पीएसयू कंपनी को मई में लगातार तीसरा बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को रेलवे, ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस सेक्टर से AI और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक और टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो मजबूत होता दिख रहा है.
इस नवरत्न PSU को मई में अबतक मिले 3 बड़े ऑर्डर, 70% से ज्यादा प्रमोटर्स का स्टेक, मल्टीबैगर स्टॉक पर रखें नजर

इस नवरत्न पीएसयू कंपनी को मिला एक और ऑर्डर, मई में ये तीसरा कॉन्ट्रैक्ट (फोटो - AI/ChatGPT)

नवरत्न पीएसयू कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corporation) को बाजार बंद होने से थोड़े टाइम पहले ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के तहत इस बात की जानकारी दी. हालांकि कंपनी को कितनी वैल्यू का ऑर्डर मिला है, इस पर ज्यादा जानकारी नहीं है. लेकिन कंपनी ने बताया कि रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कंपनी को ये ऑर्डर मिला है.

मई के महीने में अभी तक कंपनी को 3 ऑर्डर मिल चुके हैं. 13 मई को कंपनी को महीने का तीसरा ऑर्डर मिला है. इससे पहले कंपनी को 7 मई 2026 औ 4 मई 2026 को अलग-अलग ऑर्डर मिले थे. शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे तो निवेशक इस शेयर पर नजर रख सकते है. ऑर्डर के दम पर स्टॉक में दम दिख सकता है.

रेलवे मंत्रालय से क्या ऑर्डर मिला?

ऑर्डर डीटेल: RailTel को रेलवे मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर AI-Based सर्विलांस सिस्टम लगाने का काम सौंपा गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत एडवांस AI-enabled सर्विलांस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और मॉनिटरिंग को और मजबूत बनाया जा सकेगा.

वैल्यू: यह घरेलू ऑर्डर भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय की ओर से दिया गया है. कंपनी को यह वर्क ऑर्डर 13 मई 2026 को मिला है. हालांकि फिलहाल इस प्रोजेक्ट की वित्तीय वैल्यू तय नहीं हुई है और कंपनी बाद में इसकी जानकारी साझा करेगी.

यह ऑर्डर RailTel के स्मार्ट रेलवे और AI सर्विलांस पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है.

Railtel order

इससे पहले मिले 2 बड़े ऑर्डर

इससे पहले रेलटेल कॉरपोरेशन को 7 मई 2026 और 4 मई 2026 को ऑर्डर मिले थे. दोनों दिन कंपनी को मिले ऑर्डर की कुल वैल्यू 74,58,40,240 (74.58 करोड़) रुपए है.

4 मई को मिले ऑर्डर की डीटेल्स

कंपनी को कर्नाटक सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से ITMS प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर एडिशनल कमिशनल फॉर ट्रांसपोर्ट, इन्फोर्मेंस (South) की ओर से दिया गया है.

यह एक घरेलू प्रोजेक्ट है, जिसके तहत कर्नाटक सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिए ITMS यानी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा काम किया जाएगा.

कंपनी को मिले LoI के मुताबिक इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू ₹49,67,21,000 है, जिसमें टैक्स भी शामिल है. इस प्रोजेक्ट को 3 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है.

7 मई को मिले ऑर्डर की डीटेल्स

कंपनी को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स में फ्रॉड, वेस्ट और एब्यूज की मॉनिटरिंग और जांच के लिए AI/ML Based Solution की खरीद से जुड़ा है.

यह एक घरेलू ऑर्डर है, जिसके तहत कंपनी AI और Machine Learning आधारित सिस्टम उपलब्ध कराएगी. इस प्रोजेक्ट को 6 मई 2029 तक पूरा किया जाना है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू ₹24,91,19,240 है, जिसमें टैक्स भी शामिल है.

कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न कैसा है?

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.8 फीसदी है. वहीं पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 22.4 फीसदी, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 3.7 फीसदी है.

railtel

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-5.55
1 महीना15.66
1 साल-7.55
3 साल169.78
5 साल161.94
10 साल--

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 रेलटेल कॉरपोरेशन किस सेक्टर में काम करती है?

रेलटेल रेलवे और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली सरकारी कंपनी है, जो डिजिटल और नेटवर्किंग सॉल्यूशंस भी उपलब्ध कराती है.

Q2 AI-Based सर्विलांस सिस्टम क्या होता है?

यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम होता है, जो सुरक्षा और निगरानी को ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड बनाता है.

Q3 ITMS प्रोजेक्ट का क्या मतलब होता है?

ITMS यानी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम. इसका इस्तेमाल ट्रैफिक मॉनिटरिंग और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है.

Q4 PSU Stocks में ऑर्डर मिलने का कितना असर होता है?

बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक, भविष्य की आय और बिजनेस ग्रोथ को मजबूती मिल सकती है.

Q5 रेलवे और AI सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं क्यों मजबूत मानी जा रही हैं?

सरकार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट रेलवे और टेक्नोलॉजी अपग्रेड पर बढ़ते फोकस की वजह से इन सेक्टर्स में लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत मानी जाती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6