रेलवे पीएसयू को मिला ₹145 करोड़ का ऑर्डर, कल स्टॉक पर रखें पैनी नजर, इस महीने अबतक मिले 8 बड़े कॉन्ट्रैक्ट

RailTel को Eastern Coalfields Limited से ₹145.47 करोड़ का बड़ा टेलीकॉम कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह मल्टी-ईयर प्रोजेक्ट 2031 तक चलेगा और कंपनी की ऑर्डर बुक व रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत करेगा.
रेलवे पीएसयू को मिला ₹145 करोड़ का ऑर्डर, कल स्टॉक पर रखें पैनी नजर, इस महीने अबतक मिले 8 बड़े कॉन्ट्रैक्ट

मंगलवार को इस रेलवे पीएसयू पर रखनी है नजर (फाइल फोटो)

रेलवे पीएसयू कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corporation) के स्टॉक में मंगलवार को हलचल देखने को मिल सकती है. मंगलवार को जैसे ही बाजार खुलेंगे, वैसे ही निवेशकों की नजर इस पीएसयू स्टॉक पर रहेगी. क्योंकि, कंपनी को बाजार बंद होने के बाद एक ऑर्डर मिला है, जिसकी जानकारी कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान दी है.

RailTel Corporation ने फाइलिंग के दौरान बताया कि कंपनी को 145 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. ये कॉन्ट्रैक्ट Eastern Coalfields से मिला है. आज ये शेयर 2.53% की तेजी के साथ 323.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ.

₹145.47 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

RailTel को यह ऑर्डर 27 अप्रैल 2026 को मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी Eastern Coalfields Limited के लिए एडवांस्ड टेलीकॉम और मैनेज्ड बैंडविड्थ सर्विसेज उपलब्ध कराएगी.

इस डील की कुल वैल्यू 145,47,09,192 रुपए है, जिसमें सभी टैक्स शामिल हैं. यह ऑर्डर RailTel के बढ़ते प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो में एक अहम जोड़ माना जा रहा है.

क्या है प्रोजेक्ट की खासियत?

यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक साधारण टेलीकॉम सर्विस नहीं है, बल्कि मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा हुआ है.

कंपनी इस प्रोजेक्ट के जरिए ECL के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी, जिससे कंपनी के ऑपरेशन्स ज्यादा एफिशिएंट बनेंगे.

यह डील RailTel की उस क्षमता को भी दिखाती है, जिसमें वह बड़े सरकारी उपक्रमों के लिए स्केल पर नेटवर्क और कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस मैनेज कर सकती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कौन-कौन सी सर्विसेज देगा RailTel?

  • इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी कई तरह की एडवांस्ड डिजिटल सेवाएं देगी, जिनमें शामिल हैं:
  • MPLS-VPN (Multiprotocol Label Switching Virtual Private Network)
  • Internet Leased Line (ILL)
  • Video Conferencing (VC) सॉल्यूशंस
  • Managed Bandwidth Services (MBS)

लंबी अवधि का प्रोजेक्ट

RailTel को इस प्रोजेक्ट के लिए 27 अप्रैल 2026 को Letter of Acceptance (LoA) मिला है.

  • प्रोजेक्ट की अंतिम डेडलाइन: 2 मई 2031
  • यानी यह एक मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट है

कंपनी को क्या फायदा होगा?

इस ऑर्डर के मिलने से कंपनी को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं:

  • ऑर्डर बुक मजबूत होगी
  • लंबे समय तक रेवेन्यू का सपोर्ट मिलेगा
  • PSU सेक्टर में पकड़ और मजबूत होगी
  • डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कंपनी की पोजिशनिंग बेहतर होगी

इससे पहले भी मिले कई ऑर्डर

20 अप्रैल 2026

ये ऑर्डर ग्रेटर मुंबई नगर निगम से मिला. इसकी वैल्यू 86,36,21,334 रुपए थी.

15 अप्रैल 2026

ऑर्डर की वैल्यू 100 करोड़ रुपए, कोंकन डिविजन के डिविजनल कमिशनर से मिला ऑर्डर

14 अप्रैल 2026

RVNL से 255 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से 43.96 करोड़ रुपए का ऑर्डर

10 अप्रैल 2026

गोवा बिल्डिंग और दूसरे कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से 23.18 करोड़ रुपए का ऑर्डर

1 अप्रैल 2026

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से 12.85 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑर्डर

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 RailTel को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?

RailTel Corporation of India को ₹145.47 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

Q2 यह ऑर्डर किस कंपनी से मिला है?

यह ऑर्डर Eastern Coalfields Limited से मिला है.

Q3 प्रोजेक्ट में क्या काम शामिल है?

इसमें टेलीकॉम सर्विसेज, MPLS-VPN, इंटरनेट लीज्ड लाइन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मैनेज्ड बैंडविड्थ सर्विसेज शामिल हैं.

Q4 प्रोजेक्ट कब तक पूरा होगा?

इस प्रोजेक्ट की अंतिम डेडलाइन 2 मई 2031 तय की गई है.

Q5 इस ऑर्डर से RailTel को क्या फायदा होगा?

इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी, लंबे समय तक रेवेन्यू मिलेगा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कंपनी की पकड़ बढ़ेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6