रेलवे पीसएयू को ₹217 करोड़ के 2 ऑर्डर मिले, 3 साल में 165% की रिटर्न, स्टॉक पर रखें नजर

रेलवे पीएसयू कंपनी को आज 2 ऑर्डर मिले हैं. इनकी वैल्यु 217 करोड़ रुपए की है. ये ऑर्डर बिहार एजुकेशन और बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन की ओर से मिले हैं.
रेलवे पीसएयू को ₹217 करोड़ के 2 ऑर्डर मिले, 3 साल में 165% की रिटर्न, स्टॉक पर रखें नजर

सांकेतिक तस्वीर 

रेलवे पीएसयू कंपनी RailTel Corporation को आज 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं. कंपनी को अलग-अलग एंटिटी से ये 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं. इन दोनों ऑर्डर की वैल्यू 217 करोड़ रुपए है. कंपनी को Bihar Education Project Council (BEPC) से PM SHRI योजना के तहत सरकारी स्कूलों में एजुकेशन क्वालिटी बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट दिया गया है. इसके अलावा कंपनी को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से भी मिला ऑर्डर शामिल है.

हालांकि इस स्टॉक की बात करें तो ये शेयर करीब 3% की गिरावट के साथ इस 274.60 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. ऑर्डर मिलने की खबर के बाद ये स्टॉक निवेशकों की रडार पर रह सकता है. इस खबर में दोनों ऑर्डर की डीटेल्स जान लें.

Add Zee Business as a Preferred Source

1. पहला ₹168.75 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

इस कंपनी को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) से PM SHRI योजना के तहत सरकारी स्कूलों में एजुकेशन क्वालिटी बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट दिया गया है. यह ऑर्डर State Project Director (SPD), Bihar Education Project Council (BEPC) की तरफ से दिया गया है. यह एक डोमेस्टिक कॉन्ट्रैक्ट है.

क्या है प्रोजेक्ट?

कंपनी को बिहार के चुनिंदा सरकारी स्कूलों में एजुकेशन क्वालिटी इन्हान्समेंट के लिए इम्पलिमेंटेशन पार्टनर के तौर पर नियुक्त किया गया है. यह प्रोजेक्ट PM SHRI स्कीम के तहत लागू होगा.

ऑर्डर की डिटेल

  • ऑर्डर साइज: करीब ₹168.75 करोड़ (टैक्स सहित)
  • प्रकृति: सर्विस कॉन्ट्रैक्ट
  • एक्जीक्यूशन डेडलाइन: 30 सितंबर 2026

क्या है कंपनी का कनेक्शन?

  • कंपनी के प्रमोटर या ग्रुप कंपनियों का ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई हित नहीं है.
  • साथ ही, यह कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन भी नहीं है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

2. बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से ऑर्डर मिला

इसके अलावा, रेलवे पीएसयू कंपनी को पावर सेक्टर से भी एक अहम ऑर्डर मिला है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन (NBPDCL) ने कंपनी को साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा है.

क्या है प्रोजेक्ट?

कंपनी को NBPDCL और SBPDCL के लिए साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) स्थापित करने और IT/OT सिस्टम की सुरक्षा के लिए 5 साल तक मेंटेनेंस का काम दिया गया है.

ऑर्डर की डिटेल

  • ऑर्डर साइज: करीब ₹48.38 करोड़ (टैक्स सहित)
  • प्रकृति: Letter of Award (LoA)
  • एक्जीक्यूशन डेडलाइन: 17 जनवरी 2027

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

पावर सेक्टर में साइबर सिक्योरिटी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह ऑर्डर कंपनी के लिए स्ट्रैटेजिक माना जा रहा है. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और लंबे समय तक स्थिर रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलेगी.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. कंपनी को कुल कितने ऑर्डर मिले हैं और उनकी वैल्यू कितनी है?

कंपनी को 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹217 करोड़ है.

2. पहला ऑर्डर किससे मिला है और उसकी डिटेल क्या है?

पहला ऑर्डर Bihar Education Project Council से मिला है, जिसकी वैल्यू करीब ₹168.75 करोड़ है.

3. दूसरा ऑर्डर किस प्रोजेक्ट से जुड़ा है?

दूसरा ऑर्डर North Bihar Power Distribution Company Ltd से मिला है. इसकी वैल्यू करीब ₹48.38 करोड़ है.

4. इन ऑर्डर्स की एक्जीक्यूशन टाइमलाइन क्या है?

पहले ऑर्डर (BEPC) को 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना है, जबकि दूसरे ऑर्डर (NBPDCL) की डेडलाइन 17 जनवरी 2027 है.

5. निवेशकों के लिए इस खबर का क्या मतलब है?

इन ऑर्डर्स से RailTel Corporation of India Ltd की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ेगी. हालांकि, खबर के बावजूद शेयर फिलहाल गिरावट में ट्रेड कर रहा है, लेकिन यह स्टॉक निवेशकों की रडार पर रह सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6