&format=webp&quality=medium)
सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार (20 मार्च 2026) को बाजार बंद होने के बाद रेलवे पीएसयू RailTel Corporation ने ऑर्डर मिलने की खबर की जानकारी दी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर फाइलिंग के दौरान कंपनी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने फाइलिंग के तहत एक्सचेंज को जानकारी दी. कंपनी को बैक टू बैक 2 नए ऑर्डर मिले हैं. इतना ही नहीं, 19 मार्च को भी कंपनी को 2 ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी और आज यानी 20 मार्च 2026 को भी कंपनी को 2 संस्थाओं से नए ऑर्डर मिले हैं.
नवरत्न रेलवे पीएसयू कंपनी RailTel Corporation ने बताया कि 19 मार्च को कंपनी को कुल 217 करोड़ रुपए के 2 ऑर्डर मिले थे. इसके बाद 20 मार्च को कंपनी को 184 करोड़ रुपए के 2 नए ऑर्डर मिले हैं. सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशक इस शेयर पर नजर रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रेलवे पीसएयू को ₹217 करोड़ के 2 ऑर्डर मिले, 3 साल में 165% की रिटर्न, स्टॉक पर रखें नजर
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्टर Prasar Bharati (Doordarshan) ने एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है. यह ऑर्डर Doordarshan News, DD India और रीजनल न्यूज़ यूनिट्स के लिए क्लाउड बेस्ड इंटीग्रेटेड न्यूज़रूम सिस्टम से जुड़ा हुआ है.
कंपनी को SITC (Supply, Installation, Testing and Commissioning) के साथ सर्विसेज देने का काम मिला है, जिससे Doordarshan के न्यूज़ ऑपरेशंस को और मॉडर्न और डिजिटल बनाया जा सकेगा.
कितना बड़ा है ऑर्डर?
इस ऑर्डर का साइज करीब 1,59,80,86,415 रुपए (टैक्स सहित) बताया गया है. यह एक डोमेस्टिक कॉन्ट्रैक्ट है, जो भारत में ही एक्सीक्यूट किया जाएगा.
कब तक पूरा होगा काम?
कंपनी को यह प्रोजेक्ट 18 मार्च 2029 तक पूरा करना होगा.
कब मिला वर्क ऑर्डर?
वर्क ऑर्डर 19 मार्च 2026 को शाम 4:34 बजे मिला.a
ये भी पढ़ें: 'Buy and Forget' की सलाह, इस स्मॉलकैप स्टॉक पर क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट, जानें कितना दिया टारगेट?
इस डील के जरिए Doordarshan अपने न्यूज़रूम सिस्टम को क्लाउड टेक्नोलॉजी पर शिफ्ट करेगा, जिससे कंटेंट मैनेजमेंट, प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्टिंग प्रोसेस पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट हो सकेगा.
सरकारी रेलवे जोन ईस्ट कॉस्ट रेलवे ने कंपनी को एक नया ऑर्डर दिया है. यह कॉन्ट्रैक्ट खुरदा रोड डिवीजन में S&T (Signal & Telecommunication) मेंटेनेंस गतिविधियों को मजबूत करने के लिए मैनपावर आउटसोर्सिंग से जुड़ा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
यह ऑर्डर 2 साल की अवधि के लिए है, जिसमें कंपनी S&T मेंटेनेंस के लिए जरूरी मैनपावर उपलब्ध कराएगी. इस ऑर्डर का साइज करीब 24,53,62,894 रुपए (टैक्स सहित) है. कंपनी को यह काम 18 मार्च 2028 तक पूरा करना है. वर्क ऑर्डर 19 मार्च 2026 को शाम 5:14 बजे प्राप्त हुआ.
कंपनी को 19 मार्च को भी 2 बड़े ऑर्डर मिले थे. कंपनी को अलग-अलग एंटिटी से ये 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं. इन दोनों ऑर्डर की वैल्यू 217 करोड़ रुपए है. कंपनी को Bihar Education Project Council (BEPC) से PM SHRI योजना के तहत सरकारी स्कूलों में एजुकेशन क्वालिटी बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट दिया गया है. इसके अलावा कंपनी को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से भी मिला ऑर्डर शामिल है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)