&format=webp&quality=medium)
Railtel Corp Q1 Results: रेलवे की मिनिरत्न पब्लिक सेक्टर (कैटेगरी 1) कंपनी रेलटेल ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 25 फीसदी का उछाल दर्ज किया है. इसके अलावा रेवेन्यू में भी 19 फीसदी तेजी दर्ज की गई है. गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान रेल टेल का शेयर करेक्शन के साथ बंद हुआ है.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक रेलटेल का जून तिमाही में मुनाफा (RailTel Net Profit) सालाना आधार पर 38.39 करोड़ रुपए से बढ़कर 48.67 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा आय के मोर्चे पर भी कंपनी ने उछाल दर्ज की है. कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 482.73 करोड़ रुपए से बढ़कर 577.56 करोड़ रुपए हो गई है. कंपनी का रेवेन्यू 46,761 करोड़ रुपए से बढ़कर 558.11 करोड़ रुपए (YoY) हो गया है.
रेलटेल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी का खर्च सालाना आधार 415.15 करोड़ रुपए से बढ़कर 493.26 करोड़ रुपए हो गया है. आलोच्य तिमाही में कंपनी के कामकाजी मुनाफे (Railtel Q1 EBITDA) में 14.8 फीसदी बढ़कर 103.4 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष सामान अवधि में ये 90.1 करोड़ रुपए रहा था. इसके अलावा मिनिरत्न पीएसयू का मार्जिन सालाना आधार पर 19.3 फीसदी से घटकर 18.5 फीसदी हो गया है.
गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 0.85 फीसदी या 4.25 अंकों के करेक्शन के साथ 495.90 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.92 फीसदी या 4.60 अंकों की गिरावट के साथ 495.50 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 617.80 रुपए और 52 वीक लो 163.25 रुपए पर बंद हुआ. पिछले छह महीने में 17.99 फीसदी और पिछले एक साल में 180.18 फीसदी रिटर्न दिया है. रेलवे पीएसयू का मार्केट कैप 16.25 हजार करोड़ रुपए है.