&format=webp&quality=medium)
मार्च तिमाही में कंपनी के रिटेल आउटलेट्स की संख्या बढ़कर 66 हो गई है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Thangamayil Jewellery ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 355% से ज्यादा बढ़ा है. वहीं, रेवेन्यू में दोगुना से ज्यादा उछाल आया है. ज्वैलरी कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 180% डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 0.77% की गिरावट देखी गई है. बीते एक हफ्ते में शेयर 15.38% गिरा है.
Thangamayil Jewellery की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 18 रुपए यानी 180% के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
ये भी जरूर पढ़ें- 25% तक उछल सकते हैं ये शेयर? एक्सपर्ट ने बताए मजबूत टेक्निकल पिक्स
ये भी जरूर पढ़ें- 3 महीने में निचले स्तर से 92% चढ़ा ये स्टॉक! आज अमेरिका से आई बड़ी खबर, ₹700 करोड़ का ऑर्डर मिला, रखें नजर
एक्सचेंज फाइलिंग में Thangamayil Jewellery ने बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी के रिटेल आउटलेट्स की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि पिछले साल यह 60 थी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Thangamayil Jewellery का शेयर आज 0.77 फीसदी गिरकर 3594.40 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक बीते 2 महीने में 9.35 फीसदी और एक महीने में 15.49 फीसदी गिर चुका है. हालांकि, इस साल शेयर अब तक 10.72 फीसदी बढ़ा है. पिछले एक साल में शेयर ने 88.29 फीसदी और 2 साल में 196 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)