Q4 में आईटी कंपनी का घटा मुनाफा, लेकिन हर शेयर पर ₹16 के डिविडेंड का ऐलान

Q4 Results: आईटी कंनपी Mastek Ltd ने चौथी तिमाही के रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी का रेवेन्यू 938 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 106 करोड़ रुपए रहा है. शेयर होल्डर्स को हर शेयर पर 16 रुपए का डिविडेंड भी मिलेगा.
Q4 में आईटी कंपनी का घटा मुनाफा, लेकिन हर शेयर पर  ₹16 के डिविडेंड का ऐलान

Mastek Ltd ने FY26 के लिए कुल 24 रुपए का डिविडेंड दिया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Q4 Results: आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी मस्टेक लिमिटेड ने FY26 की चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 108 करोड़ रुपए से घटकर 106 करोड़ रुपए पर आ गया जबकि रेवेन्यू बढ़कर 938 करोड़ रुपए रहा है. कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा दिया है और हर शेयर में 16 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. यह शेयर शुक्रवार को करीब 3% की तेजी के साथ 1750 रुपए (Mastek Share Price) पर बंद हुआ.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Mastek Ltd के बोर्ड ने 5 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर हर शेयर पर 320% यानी प्रति शेयर 16 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड के फैसले पर अगर 44वें AGM की बैठक में मुहर लग जाता है तो अगले 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा. कंपनी ने कहा कि रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाद में दी जाएगी.

5 प्वाइंट्स में समझें डीटेल

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Q4 में कंपनी का रेवेन्यू 938 करोड़ रुपए रहा
  • Q4 में नेट प्रॉफिट 106 करोड़ रुपए रहा
  • हर शेयर पर 16 रुपए के डिविडेंड का ऐलान
  • फिलहाल रिकॉर्ड डेट को लेकर जानकारी नहीं
  • FY26 में कुल 24 रुपए के डिविडेंड का ऐलान

FY26 में कुल 24 रुपए का डिविडेंड

FY26 के लिए कंपनी ने हर शेयर पर कुल 24 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. इसमें 8 रुपए का अंतरिम डिविडेंड शामिल है. यह फेस वैल्यु के आधार पर 480% बनता है. वहीं, FY25 के लिए कंपनी ने हर शेयर पर फेस वैल्यु के आधार पर 460% यानी 23 रुपए का डिविडेंड जारी किया था.

तिमाही (QoQ) आधार पर कैसा रहा रिजल्ट?

  • नेट प्रॉफिट 2% QoQ घटकर 106.2 करोड़ रुपए रहा
  • रेवेन्यू 3.6% QoQ बढ़कर 938 करोड़ रुपए रहा
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 2% घटकर 215 करोड़ रुपए रहा
  • मार्जिन तिमाही आधार पर 24.2% से घटकर 22.9% पर आ गया

Mastek Q4 Results

Figures in Rs CroreQ4FY26Q3FY26QoQ ग्रोथ (%)Q4FY25YoY ग्रोथ (%)
टोटल इनकम961.9926.63.8% ↑9095.8% ↑
ऑपरेटिंग रेवेन्यू938905.73.6% ↑905.43.6% ↑
ऑपरेटिंग EBITDA150.7152(0.8)% ↓138.88.6% ↑
EBITDA मार्जिन (% of Op. Income)16.10%16.80%(71) bps ↓15.30%75 bps ↑
नेट प्रॉफिट (106.2108.4(2.0)% ↓81.130.9% ↑
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)11.00%11.70%(66) bps ↓8.90%212 bps ↑
EPS (RS)3434.7(2.0)% ↓2630.7% ↑


Q4 रिजल्ट हाईलाइट्स

  • Q4 में कंपनी ने 25+ नए AI डील हासिल किया है
  • FY26 में कुल 85 नए AI डील हासिल किया गया
  • रुपए टर्म में ऑर्डर बैकलॉग 24.4% Y-o-Y बढ़ा है
  • AI फोकस्ड ड्राइव से रेवेन्यू पर एंप्लॉयी 12% बढ़ा है
  • इससे EBITDA मार्जिन 16.1% पर सस्टेन कर पाया

कंपनी के CEO ने क्या कहा?

कंपनी के CEO उमंग नाहता ने कहा कि तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 3.6% रहा जिसमें 24.4% Y-o-Y ऑर्डर बैकलॉग का बेनिफिट मिला है. अमेरिका और UK को लेकर ऑर्डर विजिबिलिटी बेहतर हो रही है.

UK बिजनेस ग्रोथ

  • FY26 में यूके बिजनेस का ग्रोथ 21.8% रहा है
  • हेल्थकेयर सेगमेंट का ग्रोथ 95% Y-o-Y रहा है
  • यूके में एक नया फाइनेंशियल क्लाइंट भी मिला है

USA बिजनेस ग्रोथ

  • नॉर्थ अमेरिका से पॉजिटिव इंडिकेशन मिल रहे हैं
  • पाइपलाइन मजबूत है जो लगातार सुधार को सपोर्ट कर रहा है

FY26 का ओवरऑल परफॉर्मेंस

Figures in Rs CroresFY26FY25YoY ग्रोथ (%)
टोटल इनकम3,769.203,477.508.4% ↑
ऑपरेटिंग रेवेन्यू3,698.803,455.207.0% ↑
ऑपरेटिंग EBITDA585.6546.57.2% ↑
EBITDA मार्जिन (% of Op. Income)15.80%15.80%2 bps ↑
नेट प्रॉफिट404375.97.5% ↑
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)10.70%10.80%(9)bps ↓
EPS (RS)129.5120.7

FY26 के ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो टोटल इनकम 8.4% ग्रोथ के साथ 3769 करोड़ रुपए रही. ऑपरेशनल रेवेन्यू 7.0% ग्रोथ के साथ 3699 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग EBITDA 7.2% ग्रोथ के साथ 585.6 करोड़ रुपए रहा और नेट प्रॉफिट 7.5% ग्रोथ के साथ 404 करोड़ रुपए रहा. FY26 में हर शेयर पर कमाई 129.5 रुपए रही.

Q4 ऑपरेटिंग हाईलाइट्स

  1. Q4FY26 में कंपनी ने 12 नए क्लाइंट जोड़े हैं
  2. Q4FY26 में कुल एक्टिव क्लाइंट्स 326 हैं जो Q3 में 333 थे

12 महीने का ऑर्डर बैकलॉग

  • 31 मार्च 2026 के आधार पर ऑर्डर बैकलॉग 2849 करोड़ रुपए है
  • 31 मार्च 2025 के आधार पर ऑर्डर बैकलॉग 2290 करोड़ रुपए था
  • रूपीज टर्म में सालाना आधार पर ऑर्डर बैकलॉग में 24.4% का ग्रोथ
  • 31 दिसंबर 2025 आधार पर ऑर्डर बैकलॉग 2658 करोड़ रुपए है
  • रूपीज टर्म में तिमाही आधार पर ऑर्डर बैकलॉग 7.2% QoQ ग्रोथ

938.5 करोड़ रुपए का कैश बैलेंस

कंपनी ने कहा कि इसके कुल एंप्लॉयी की संख्या 4730 है. पिछले 12 महीने का एट्रिशन रेट 17.4% है जो Q3 में 17.6% था. कंपनी के पास 31 मार्च 2026 के आधार पर 938.5 करोड़ रुपए का कैश बैलेंस है जो 31 दिसंबर के आधार पर 798.8 करोड़ रुपए था.