NTPC Q4 Results: वीकेंड में महारत्न कंपनी ने जारी किए नतीजे, हुआ ₹10487 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Q4 Results: मार्च तिमाही में NTPC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10,614.95 करोड़ रुपए रहा. यह फाइनल डिविडेंड पहले दिए जा चुके दो अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त होगा.
NTPC Q4 Results: वीकेंड में महारत्न कंपनी ने जारी किए नतीजे, हुआ ₹10487 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

कंपनी की अन्य आय घटकर ₹722.8 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष समान अवधि में ₹1,251.4 करोड़ थी. (फोटो सोर्स: NTPC)

सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी और भारत सरकार के नवरत्न उद्यम, एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे साल के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 23 मई 2026 को आयोजित हुई, जिसमें शानदार कमाई और मुनाफे के साथ-साथ शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी सिफारिश की गई है.

डिविडेंड का ऐलान

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार महारत्न कंपनी NTPC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.50 यानी 35% प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि, यह डिविडेंड आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा.

यह फाइनल डिविडेंड पहले दिए जा चुके दो अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त होगा. कंपनी ने नवंबर 2025 और फरवरी 2026 में ₹2.75-₹2.75 प्रति शेयर के दो अंतरिम डिविडेंड भी निवेशकों को दिए थे. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का कुल डिविडेंड ₹9 प्रति इक्विटी शेयर हो गया.

कंपनी का डिविडेंड इतिहास

घोषणा की तारीखडिविडेंड का प्रकार

प्रति शेयर डिविडेंड राशि

23/05/2026फाइनल डिविडेंड₹3.50
06/02/2026अंतरिम डिविडेंड₹2.75
07/11/2025अंतरिम डिविडेंड₹2.75
04/09/2025फाइनल डिविडेंड₹3.35
31/01/2025अंतरिम डिविडेंड₹2.50
31/10/2024अंतरिम डिविडेंड₹2.50

कैसा रहा Q4 रिजल्ट?

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में NTPC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 34.41% बढ़कर 10,614.95 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7,897.14 करोड़ रुपए था.

हालांकि, इस दौरान NTPC का रेवेन्यू सपाट रहा. चौथी तिमाही में रेवेन्यू 0.3 फीसदी घटकर 49,687.77 करोड़ रुपए पर आ गया. पिछले साल इस तिमाही में यह 49,833.70 करोड़ रुपए था.

चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा पिछले साल के 14,154.1 करोड़ रुपए से 8.3 फीसदी बढ़कर 15,323 करोड़ रुपए हो गया. जबकि EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 28.4% से बढ़कर 30.8% रहा.

कंपनी की अन्य आय घटकर ₹722.8 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष समान अवधि में ₹1,251.4 करोड़ थी.

डीटेलQ4 FY26Q4 FY25सालाना बदलाव
नेट प्रॉफिट₹10,614.95 करोड़₹7,897.14 करोड़+34.41%
कुल रेवेन्यू₹49,687.77 करोड़₹49,833.70 करोड़- 0.3% की मामूली गिरावट
EBITDA₹15,323.00 करोड़₹14,154.10 करोड़+8.3%
EBITDA मार्जिन (%)30.80%28.40%2.4% (240 bps)

FY26 का प्रदर्शन

महारत्न कंपनी का FY26 में नेट प्रॉफिट ₹23,162.22 करोड़ रहा. पिछले वित्त वर्ष 2025 में यह ₹19,649.41 करोड़ था. फुल ईयर कुल आय ₹1,69,724.60 करोड़ रही. FY26 के लिए EPS ₹23.89 रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

यह नतीजे ऐसे समय आए हैं, जब एक दिन पहले ही इसकी सहायक कंपनी NTPC Green Energy ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.6% घटकर ₹197.1 करोड़ रहा, हालांकि रेवेन्यू में 46.7% की मजबूत बढ़त दर्ज हुई और यह ₹912.6 करोड़ पर पहुंच गया.

इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने ₹5,000 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी दी है. साथ ही CtrlS Datacenters के साथ मिलकर ग्रीन पावर प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए एक नए रिन्यूएबल एनर्जी जॉइंट वेंचर के गठन को भी मंजूरी दी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6