Q4 रिजल्ट के साथ में हर शेयर पर ₹54 के डिविडेंड का ऐलान, इस कैपिटल मार्केट कंपनी ने निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी

HDFC AMC ने चौथी तिमाही के रिजल्ट का ऐलान किया है. मुनाफा घटकर 623 करोड़ रुपए पर आ गया है. कंपनी ने हर शेयर पर 54 रुपए के मेगा फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.
Q4 रिजल्ट के साथ में हर शेयर पर ₹54 के डिविडेंड का ऐलान, इस कैपिटल मार्केट कंपनी ने निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी

HDFC AMC का मुनाफा सालाना आधार पर 638 करोड़ रुपए से घटकर 623 करोड़ रुपए पर आ गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Q4 Results: देश की लीडिंग असेट मैनेजमेंट कंपनी HDFC AMC ने चौथी तिमाही के रिजल्ट का ऐलान किया है और साथ में शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलाना किया है. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने हर शेयर पर 54 रुपए के मेगा फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. रिजल्ट की बात करें तो कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 638 करोड़ रुपए से घटकर 623 करोड़ रुपए पर आ गया है. वहीं, टोटल इनकम 1025 करोड़ रुपए से बढ़कर 1062 करोड़ रुपए रहा. नतीजों के बाद शेयर पर पर दबाव है और यह -1.4% की गिरावट के साथ 2626 रुपए (HDFC AMC Share Price) पर ट्रेड कर रहा है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना में HDFC AMC ने कहा कि बोर्ड ने FY26 के लिए 5 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 1080% यानी हर शेयर पर 54 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. फिलहाल इस डिविडेंड को लेकर रिकॉर्ड और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं है. बता दें कि इससे पहले नवंबर 2025 में इस कंपनी ने शेयर होल्डर्स को 1:1 का बोनस शेयर दिया था.

Q4 रिजल्ट्स

Add Zee Business as a Preferred Source

Q4 रिजल्ट्स की बात करें तो नेट प्रॉफिट 623 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 638 करोड़ रुपए और Q3 में 769 करोड़ रुपए थाा. ऑपरेशनल रेवेन्यू 1051 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 901 करोड़ रुपए और Q3 में 1075 करोड़ रुपए था. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 14.54 रुपए हुई जबकि Q3 में यह 17.97 रुपए और एक साल पहले 14.93 रुपए था.

निवेशकों के लिए क्या राय है?

जी बिजनेस के पैनलिस्ट और ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग के टेक्निकल ऐनालिस्ट विकास सालुंखे ने कहा कि HDFC AMC के शेयर ने अप्रैल महीने में पहले ही 20-22% तक रिटर्न दे चुका है. ऐसे में इस लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग आ सकती है. इस शेयर के लिए 200 DEMA 2680 रुपए के करीब है. ऐसे में जब तक शेयर इसे पार कर सस्टेन नहीं करता है फ्रेश खरीदारी की राय नहीं है. वहीं, जो निवेशक पहले से हैं वे बने रह सकते हैं.