₹506 के डिविडेंड का ऐलान! Q4 में 3 गुना बढ़ा मुनाफा, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Q4 Results: FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. मुनाफा तीन गुना बढ़ा है. दमदार नतीजे के कंपनी ने निवेशकों के लिए 506 रुपए डिविडेंड का ऐलान किया. 
₹506 के डिविडेंड का ऐलान! Q4 में 3 गुना बढ़ा मुनाफा, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

(प्रतीकात्मक फोटो)

3M India Q4 Results: BSE 500 में शामिल 3M India ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. मुनाफा तीन गुना बढ़ा है. दमदार नतीजे के कंपनी ने निवेशकों के लिए 506 रुपए डिविडेंड का ऐलान किया.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 3M India ने FY26 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू पर ₹506 प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसमें 346 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

हालांकि, यह 2023 के बाद कंपनी का सबसे कम डिविडेंड है. इससे पहले कंपनी ने जुलाई 2025 में ₹160 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और ₹375 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया था. वहीं, 5 जुलाई 2024 को कंपनी ने ₹685 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था.

एक्स-डेटडिविडेंडराशि (₹)
25/07/2025स्पेशल डिविडेंड375
25/07/2025फाइनल डिविडेंड160
05/07/2024फाइनल डिविडेंड160
05/07/2024स्पेशल डिविडेंड525
26/07/2023फाइनल डिविडेंड100

रिकॉर्ड डेट फिक्स

3M India ने FY26 के फाइनल डिविडेंड के लिए 17 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगा. AGM में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.

Q4 में मुनाफा तीन गुना

मार्च तिमाही में 3M India का नेट प्रॉफिट 3 गुना बढ़कर ₹215 करोड़ पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 71.4 करोड़ रुपए था. चौथी तिमाही में आय 16.8 फीसदी बढ़कर 1,399 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले साल इस तिमाही में 1,198 करोड़ रुपए थी.

इस दौरान EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 13.6 फीसदी बढ़कर 257 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, मार्जिन पिछले साल के 28.7 फीसदी से घटकर 27.1 फीसदी रहा.

पूरे FY26 का प्रदर्शन

FY26 में 3M India का प्रदर्शन मजबूत रहा. पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.71% बढ़कर ₹522.32 करोड़ पहुंच गया, जबकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.49% बढ़कर ₹5,089.76 करोड़ रहा.

मैनेजमेंट में का बयान

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर असीम जोशी कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी ने 16.8% सेल्स ग्रोथ दर्ज की, जबकि पूरे FY26 में सेल्स ग्रोथ 14.5% रही. उन्होंने बताया कि हेल्थकेयर बिजनेस में 21.3%, सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल में 19.5%, कंज्यूमर बिजनेस में 15.7% और ट्रांसपोर्टेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में 12.6% की ग्रोथ दर्ज की गई.

उन्होंने कहा कि FY26 में कंपनी के सभी बिजनेस सेगमेंट्स ने डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की, जिसमें हेल्थकेयर बिजनेस सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर रहा. कंपनी ने ग्राहकों और सप्लाई पार्टनर्स पर फोकस बनाए रखते हुए बेहतर निष्पादन जारी रखा.

मैनेजमेंट में बदलाव

इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राधिका राजन का दूसरा और अंतिम 5 वर्षीय कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो रहा है, जिसके बाद वह पद छोड़ देंगी. वह मई 2016 से कंपनी से जुड़ी हुई थीं. कंपनी ने प्राइवेट इक्विटी, वेंचर इन्वेस्टमेंट्स, बिजनेस मैनेजमेंट और सिक्योरिटीज मार्केट में उनके अनुभव को संगठन के लिए बेहद लाभकारी बताया.

वहीं, बोर्ड ने कविता नायर को 27 मई 2026 से अतिरिक्त निदेशक (नॉन-एग्जीक्यूटिव और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उनका कार्यकाल लगातार 5 वर्षों का होगा, हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6