&format=webp&quality=medium)
Cummins India ने अच्छे Q4 नतीजों के साथ दिया फाइनल डिविडेंड. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Q4 Dividend Stock: कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी Cummins India ने चौथी तिमाही के लिए शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी के मुनाफे और आय दोनों अनुमान से बेहतर निकलकर आए हैं और सालाना आधार पर भी इसमें बढ़त दर्ज हुई है. आय और ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिली. इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹46 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी किया है.
निवेशकों को नतीजे इतने पसंद आए कि शेयर रिजल्ट्स के बाद करीब 11% तक उछल गया था और 6,009 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया. कल इसकी क्लोजिंग 5,421 रुपये पर हुई थी. यानी कि निवेशकों को कमिंस के हर एक शेयर पर 587 रुपये का मुनाफा हुआ.
ये भी पढ़ें: कल 10% भागा, आज नए हाई पर डिफेंस स्टॉक; अब दिग्गज ब्रोकरेज ने दी 'BUY' रेटिंग, चेक करें नया टारगेट
कमिंस इंडिया का कंसो मुनाफा 649 करोड़ रहा. इसके 560 करोड़ पर रहने का अनुमान था. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब ₹530 करोड़ था. यानी सालाना आधार पर कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है.
कंपनी की कंसोलिडेटेड आय करीब ₹3011 करोड़ रही, जो अनुमानित ₹2877 करोड़ से बेहतर है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की आय करीब ₹2470 करोड़ थी.
वहीं कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA ₹525 करोड़ से बढ़कर करीब ₹642 करोड़ पहुंच गया. EBITDA Margin भी 21% से बढ़कर 21.32% हो गया, जो बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दिखाता है.
LIVE TV:
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹46 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. यह फेस वैल्यू ₹2 वाले शेयर पर 2300% डिविडेंड के बराबर है.इससे पहले कंपनी फरवरी 2026 में ₹20 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है. यानी पूरे FY26 के लिए कुल डिविडेंड ₹66 प्रति शेयर हो गया है.
ये भी पढ़ें: नवरत्न PSU कंपनी के लिए बड़ी खबर, आज कैबिनेट बैठक से आ सकता है एक बड़ा फैसला; 3% उछला स्टॉक
कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई 2026 तय की है. AGM में मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का भुगतान 4 सितंबर 2026 तक किया जाएगा.
Cummins India के शेयर ने शानदार रिटर्न दिए हैं. पिछले 1 हफ्ते में शेयर करीब 11% चढ़ा है, जबकि 2 हफ्तों में इसमें 15% से ज्यादा की तेजी आई है. 1 महीने में स्टॉक करीब 14.8% उछला है.
पिछले 3 महीनों में Cummins India ने करीब 22.5% रिटर्न दिया है. वहीं साल 2026 में अब तक यानी YTD आधार पर शेयर करीब 34% चढ़ चुका है. पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 35% की तेजी दर्ज हुई है.
लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 1 साल में शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुना करते हुए करीब 102% रिटर्न दिया है. 2 साल में स्टॉक करीब 58% चढ़ा है. सबसे ज्यादा दमदार प्रदर्शन लंबे समय में देखने को मिला है. पिछले 3 साल में Cummins India का शेयर करीब 246% उछला है, जबकि 5 साल में इसमें करीब 678% की तेजी आई है. 10 साल में यह शेयर करीब 665% तक चढ़ चुका है.