IDBI Bank ने जारी किए नतीजे, Q3 मुनाफा 1% बढ़कर ₹19,355 करोड़, NII में 24% की गिरावट

Q3 Results: चालू वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में बैंक का मुनाफा 1% बढ़ा है. जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII में 24% की गिरावट आई है.
IDBI Bank ने जारी किए नतीजे, Q3 मुनाफा 1% बढ़कर ₹19,355 करोड़, NII में 24% की गिरावट

IDBI Bank Q3 Results: BSE 200 में शामिल प्राइवेट सेक्टर लेंडर आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में बैंक का मुनाफा 1.4% बढ़ा है. जबकि नेट इंटरेस्ट यानी NII में 24% की गिरावट आई है. तीसरी तिमाही में बैंक का नेट एनपीए घटा है. लास्ट सेशन में IDBI Bank का शेयर 0.29 फीसदी गिरकर 104.55 रुपए पर बंद हुआ.

IDBI Bank Q3 Results

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, FY26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में IDBI Bank का नेट प्रॉफिट नेट प्रॉफिट पिछले साल के ₹1,908 करोड़ से 1% बढ़कर ₹1,935 करोड़ हो गया. वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल की तीसरी तिमाही के ₹4,228 करोड़ से 24% घटकर ₹3,209 करोड़ हो गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस दौरान इंटरेस्ट इनकम में भी गिरावट आई है. सालाना आधार पर ब्याज आय 9% घटकर 7,074 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 7,816 करोड़ रुपए थे. हालांकि, दिसंबर तिमाही में नॉन-इंटरेस्ट इनकम 61% चढ़कर 1,209 करोड़ रुपए रही. एक साल पहले समान तिमाही में यह 749 करोड़ रुपए थी.

LIVE TV

सालाना आधार पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पिछले साल के 5.17% से 165 bps घटकर 3.52% पर आ गया. तीसरी तिमाही में कैपिटल एडेक्विसी रेश्यो पिछले साल के 21.98% से बढ़कर 24.63% पर पहुंच गया. IDBI बैंक का नेट NPA मार्जिन पिछली तिमाही के 0.21% से घटकर 0.18% हो गया. वहीं, बैंक का ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 2.65% से घटकर 2.57% हो गया.

बिनेस ग्रोथ

  • 31 दिसंबर, 2025 तक कुल डिपॉज़िट बढ़कर ₹3,07,858 करोड़ हो गए, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह ₹2,82,439 करोड़ थे, जो सालाना आधार पर 9% की बढ़त है.
  • 31 दिसंबर, 2025 तक CASA ₹1,35,632 करोड़ था और CASA रेश्यो 44.06% था.
  • 31 दिसंबर, 2024 को कुल CASA और CASA रेश्यो क्रमशः ₹1,30,899 करोड़ और 46.35% थे.
  • 31 दिसंबर, 2025 तक नेट एडवांसेज ₹2,38,786 करोड़ थे, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह ₹2,06,807 करोड़ थे, जो सालाना आधार पर 15% की ग्रोथ रही.
  • 31 दिसंबर, 2025 तक ग्रॉस एडवांसेज पोर्टफोलियो में कॉर्पोरेट बनाम रिटेल का अनुपात 29:71 था.
मेट्रिकQ3 परफॉर्मेंस
नेट प्रॉफिट₹1,935 crore
ऑपरेटिंग प्रॉफिट₹1,917 crore
कुल बिजनेस₹5,46,643 crore (YoY growth: 12%)
कुल डिपॉजिट्स₹3,07,858 crore (YoY growth: 9%)
नेट एडवांसेस₹2,38,786 crore (YoY growth: 15%)
CRAR24.63% (YoY increase: 265 bps)
ग्रॉस NPA2.57% (YoY reduction: 100 bps)
नेट NPA0.18%
प्रोविजन कवरेज रेश्यो (PCR)99.33%
CASA₹1,35,632 crore (YoY growth: 4%)
CASA Ratio44.06%

कैपिटल पोजिशन

31 दिसंबर, 2025 को टियर-1 कैपिटल बढ़कर 23.53% हो गया, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह 19.91% था.
31 दिसंबर, 2025 को CRAR बढ़कर 24.63% हो गया, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह 21.98% था.
31 दिसंबर, 2025 को रिस्क वेटेड एसेट्स (RWA) ₹2,11,567 करोड़ था, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह ₹1,87,678 करोड़ था.

शेयर का प्रदर्शन

प्राइवेट बैंक IDBI बैंक के स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक महीने में यह 5% और बीते 3 महीने में 13% से ज्यादा बढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में शेयर 31% से ज्यादा उछला है. पिछले 2 साल में शेयर में 48% और 3 साल में 88% तक अपसाइड दिखा है. वहीं, बीते 5 वर्षों में शेयर ने 242% का शानदार रिटर्न दिया है.

स्टॉक का 52 वीक हाई 118.45 रुपए है, जो इसने 5 जनवरी 2026 को बनाया है. जबकि 52 वीक लो 66.14 रुपए है. बीएसई पर आईडीबीआई बैंक का मार्केट कैप 1,12,416.36 करोड़ रुपए है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6