Q3 Results: सरकारी कंपनी ने दिसंबर तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 38% बढ़ा, फोकस में रहेगा शेयर

Q3 Results: चालू वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सरकारी कंपनी का मुनाफा 38 फीसदी बढ़ा, जबकि एनआईआई 35% बढ़ी.
Q3 Results: सरकारी कंपनी ने दिसंबर तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 38% बढ़ा, फोकस में रहेगा शेयर

IREDA Q3 Results: नवरत्न पीएसयू (Navratna PSU) इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंटएजेंसी (IREDA) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सरकारी कंपनी IREDA का मुनाफा 38 फीसदी बढ़ा, जबकि NII 35% बढ़ी. शुक्रवार को पीएसयू स्टॉक (PSU Stock) 3.19 फीसदी गिरकर 136.65 रुपए पर बंद हुआ.

IREDA Q3 Results

Net Profit: BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2025 (Q3 FY26) को खत्म हुई तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 38% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि में 425.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 585 करोड़ रुपए हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Revenue: कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 38% बढ़कर 2,140 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,699 करोड़ रुपए था.

NII: तीसरी तिमाही में IREA की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII 34.8% बढ़कर 897.5 करोड़ रुपए हो गई, जबकि एक साल पहले इस तिमाही में यह 665.8 रुपए करोड़ थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

जबकि डिस्बर्समेंट 32% बढ़कर ₹9,860 करोड़ हो गया, जो अक्टूबर-दिसंबर FY25 में 7,449 करोड़ रुपए था. नेट वर्थ 9,842 करोड़ रुपए से बढ़कर 13,537 करोड़ रुपए हो गई, जो 38% की बढ़ोतरी है.

Loan Book: IREDA की लोन बुक दिसंबर तिमाही में 28% बढ़कर ₹87,975 करोड़ हो गई, जो इस पिछले साल इस तिमाही में 84,477 करोड़ रुपए थी.

ireda results

एसेट क्वालिटी में बेहतर प्रदर्शन

तिमाही आधार पर IREDA का ग्रॉस NPA घटकर 3.75% रह गया, जो पिछली तिमाही में 3.97% था. वहीं, नेट NPA भी 1.97% से घटकर 1.68% पर आ गया.

कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर मैनेजमेंट का बयान

नवरत्न पीएसयू के तिमाही प्रदर्शन पर IREDA के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) प्रदीप कुमार दास ने कहा कि Q3 में मजबूत फाइनेंशियल नतीजे भारत के रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन को तेज करने के लिए कंपनी की लगातार प्रतिबद्धता को दिखाते हैं. लोन डिस्बर्समेंट, नेट वर्थ और प्रॉफिटेबिलिटी में ग्रोथ IREDA में स्टेकहोल्डर्स के भरोसे और विश्वास को दिखाती है और इनोवेटिव फाइनेंसिंग और जिम्मेदार ग्रोथ के जरिए नेशनल क्लिन एनर्जी लक्ष्यों को सपोर्ट करने के लिए कंपनी का समर्पण दिखता है.

लेंडिंग और प्रॉफिटेबिलिटी में लगातार ग्रोथ के साथ IREDA भारत के रिन्यूएबल एनर्जी विस्तार को फाइनेंस करने और देश के लॉन्ग-टर्म क्लाइमेट और सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभा रहा है.

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की रफ्तार तेज

भारत के RE सेक्टर के लिए आउटलुक पॉजिटिव है, जिसमें बड़ी पॉलिसी घोषणाएं और महत्वाकांक्षी लक्ष्य शामिल हैं. भारत की रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ी है. FY20 में जहां देश की कुल रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 134 GW थी, वहीं FY26 (नवंबर 2025 तक) यह बढ़कर 254 GW पहुंच गई.

ireda

आंकड़ों के मुताबिक, इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान सोलर पावर (Solar Power) का रहा. FY20 में सोलर पावर की क्षमता 36 GW थी, जो FY26 तक बढ़कर 133 GW हो गई. वहीं, विंड पावर (Wind Power) भी 38 GW से बढ़कर 54 GW तक पहुंच चुकी है. हाइड्रो पावर की क्षमता 50 GW से बढ़कर 56 GW हो गई है, जबकि बायोएनर्जी में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली. यह FY20 में 10 GW की क्षमता थी, जो FY26 तक बढ़कर 12 GW हो गई.

खबर से जुड़े FAQs

1. Q3 में IREDA का मुनाफा कितना बढ़ा?
नेट प्रॉफिट 38 फीसदी बढ़कर 585 करोड़ रुपए रहा.

2. दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू कितना रहा?
IREDA का ऑपरेशन से रेवेन्यू 38% बढ़कर ₹2,140 करोड़ रहा.

3. तीसरी तिमाही में IREDA का डिस्बर्समेंट कितना रहा?
कंपनी का डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 32% बढ़कर ₹9,860 करोड़ हो गया.

4. IREDA की लोन बुक कितनी रही?
इरेडा की लोन बुक 28% बढ़कर ₹87,975 करोड़ हो गई.

5. IREDA किस सेक्टर में काम करती है?
कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को फाइनेंसिंग करती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6