Q3 Results: इस केमिकल कंपनी ने कमाया दोगुना से ज्यादा मुनाफा, निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा

Epigral Q3 Results, Dividend: चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है. शानदार नतीजे के बाद केमिकल कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है.
Q3 Results: इस केमिकल कंपनी ने कमाया दोगुना से ज्यादा मुनाफा, निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा

Epigral Q3 Results, Dividend: स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Epigral लिमिटेड ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है. शानदार नतीजे के बाद केमिकल कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. दमदार नतीजे के कारण सोमवार (27 जनवरी) को शेयर 5.57% की बढ़त के साथ 1780 रुपये पर बंद हुआ है.

Epigral Q3 Results: 111% बढ़ा मुनाफा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Epigral का मुनाफा 111 फीसदी बढ़कर 103.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल समान तिमाही में मुनाफा 49.08 करोड़ रुपये था. दिसंबत तिमाही में मजबूत सेल्स की वजह से मुनाफा दोगुना से ज्यादा हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में कमाई कराएंगे ये 5 शेयर, 15 दिन के लिए लगाएं दांव

इस दौरान, कंपनी की आय एक साल पहले समान तिमाही में 473.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 649.10 करोड़ रुपये हो गई. सालाना आधार पर आय में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं, दिसंबर तिमाही में EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 49% बढ़कर ₹183 करोड़ हो गया. पिछले साल इस तिमाही में EBITDA ₹123 करोड़ था. जबकि EBIDTA मार्जिन 26% से बढ़कर 28% हो गई. तीसरी तिमाही में ROCE बढ़कर 25% हो गई, जो पिछले साल इस तिमाही में 18% थी.

Epigral Dividend: 25% डिविडेंड का तोहफा

दिसंबर तिमाही में बंपर नतीजे के बाद कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेड (Interim Dividend) का ऐलान किया है. बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू पर 2.50 रुपये (25%) अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है.

RECOMMENDED

संजीत कुमार

संजीत कुमार

न्यूज एडिटर, ज़ी बिजनेस डिजिटल

संजीत कुमार, ज़ी बिजनेस डिजिटल के साथ बतौर न्यूज एडिटर (News Editor) के पद पर हैं. मीडिया इंडस्ट्री उन्हें 15 साल से ज्

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6