Q3 नतीजों के दम पर इस तेल कंपनी के शेयर में एक्शन तय, 9770% बढ़ा मुनाफा, सालभर में स्टॉक ने दिया 51% रिटर्न

चेन्नई पेट्रोलियम ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 9770% का अभूतपूर्व उछाल आया है. जानिए किस मोर्चे पर रहा कैसा प्रदर्शन.
Q3 नतीजों के दम पर इस तेल कंपनी के शेयर में एक्शन तय, 9770% बढ़ा मुनाफा, सालभर में स्टॉक ने दिया 51% रिटर्न

BSE 500 में शामिल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम के नेट प्रॉफिट में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है. कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 9770% का अभूतपूर्व उछाल दर्ज हुआ है. वीकेंड को जारी किए नतीजे में कंपनी ने बताया है बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन, बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और कच्चे तेल की प्रोसेसिंग की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में बेहतरीन बढ़त के साथ बंद हुआ है. पिछले 5 दिन में शेयर 0.14% मजबूत हुआ है.

987 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट

चेन्नई पेट्रोलियम की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट 987 करोड़ रुपए रहा है. पिछले साल की समान अवधि में यह महज 10 करोड़ रुपए था.

Add Zee Business as a Preferred Source

24% बढ़ा रेवेन्यू

  • 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्यू में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
  • ऑपरेशन से रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 19438 करोड़ रुपए रहा है.
  • पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में रेवेन्यू 15683 करोड़ रुपए था.
  • कंपनी के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) में भी बेहतरीन सुधार हुआ है.
  • तिमाही में GRM $10.97 प्रति बैरल रहा है. पिछले साल इसी अवधि में यह $4.29 प्रति बैरल था.

Chennai Petroluem

रिफाइनरी का 105% क्षमता का इस्तेमाल

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में चेन्नई पेट्रोलियम की रिफाइनरी का 105 फीसदी क्षमता पर इस्तेमाल किया है. इसने 2.79 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) क्रूड प्रोसेस किया है, जो पिछले साल 2.55 MMT था.

कंपनी का क्रूड थ्रुपुट 8.78 MMT

  • चेन्नई पेट्रोलियम ने अपना अभी तक का सर्वश्रेष्ठ डिस्टिलेट यील्ड लगभग 80 फीसदी तक बनाए रखा है. इससे कंपनी की परिचालन दक्षता का पता चलता है.
  • अप्रैल से दिसंबर 2025 के लिए कंपनी का क्रूड थ्रुपुट 8.78 MMT रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 7.48 MMT था.
  • वित्त वर्ष 2026 के 9 महीनों में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1681 करोड़ रुपए रहा है.

चेन्नई पेट्रोलियम के तिमाही नतीजे (Q3FY26 Vs Q3FY25)

विवरणQ3 FY26 (₹ करोड़)Q3 FY25 (₹ करोड़)बदलाव (%)
राजस्व19,43815,683+24%
कर पूर्व लाभ1,31714+9307%
नेट प्रॉफिट98710+9770%
GRM ($/bbl)$10.97$4.29+155%

सालभर में दिया 51.84% रिटर्न

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में चेन्नई पेट्रोलियम का शेयर BSE पर 1.81% या 15 अंकों की तेजी के साथ 843.50 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 2.19% या 18.15 अंक चढ़कर 845.60 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,103 रुपए और 52 वीक लो 824.60 रुपए है. चेन्नई पेट्रोलियम के शेयर ने पिछले 6 महीने में 11.03% रिटर्न दिया है. वहीं, सालभर में शेयर ने 51.84% का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 12.54 हजार करोड़ रुपए है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में चेन्नई पेट्रोलियम के नतीजे कैसे रहे हैं?

जवाब: तीसरी तिमाही में चेन्नई पेट्रोलियम ने हर मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन किया है.

सवाल: तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा कितना बढ़ा?

जवाब: तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 9770% बढ़ा है.

सवाल: चेन्नई पेट्रोलियम ने रेवेन्यू के मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया है?

जवाब: चेन्नई पेट्रोलियम का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 24% बढ़ा है.

सवाल: चेन्नई पेट्रोलियम के शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है?

जवाब: शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में शेयर 2 फीसदी ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है.

सवाल: चेन्नई पेट्रोलियम के शेयर ने सालभर में कितना रिटर्न दिया है?

जवाब: चेन्नई पेट्रोलियम के शेयर ने सालभर में 51% का रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6