&format=webp&quality=medium)
Hyundai Motor Q2 Results.
Hyundai Motor Q2 Results: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी के मुनाफे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई जबकि नेट प्रॉफिट में 14% का उछाल आया है. मार्जिन्स बेहतर होने के कारण शेयर में दो फीसदी से अधिक तेजी है और यह 2400 रुपए (Hyundai Motor Share Price) के पार कारोबार कर रहा है. बता दें कि अक्टूबर 2024 में कंपनी भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी जिसका साइज करीब 28000 करोड़ रुपए था.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में हुंडई मोटर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.2% उछाल के साथ 17461 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 14.3% ग्रोथ के साथ 1572 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 10% ग्रोथ के साथ 2430 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 12.80% से बढ़कर 13.90% रहा. Q1 में कंपनी का रेवेन्यू 16412 करोड़ रुपए, EBITDA 2185 करोड़ रुपए, EBITDA मार्जिन 13.3% और नेट प्रॉफिट 1369 करोड़ रुपए था.

H1FY26 यानी चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अब तक कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो सालाना आधार पर रेवेन्यू 34605 करोड़ रुपए से घटकर 33873 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 4545 करोड़ रुपए से बढ़कर 4614 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 13.1% से बढ़कर 13.6% रहा और नेट प्रॉफिट 2865 करोड़ रुपए से बढ़कर 2941 करोड़ रुपए रहा.
हुंडई देश की लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसका मार्केट कैप 1.96 लाख करोड़ रुपए है. बता दें कि अक्टूबर 2024 में 1960 रुपए के भाव पर इसका भारत का सबसे बड़ा 27858 करोड़ रुपए का आईपीओ आया था. यह शेयर इस समय 2400 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. इस शेयर का लाइफ हाई 2890 रुपए है जो इसने सितंबर में और लो 1541 रुपए है जो इसने अप्रैल महीने में बनाया था. SUV सेगमेंट का दमदार प्रदर्शन जारी है. Q2 में 71% सेल्स SUV, 16% हैचबैक और 13% सेडान कार की रही.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1. Hyundai Motor का Q2FY26 में मुनाफा कितना बढ़ा?
कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.3% बढ़कर ₹1572 करोड़ रहा, जबकि शेयर ₹2400 के पार पहुंचा.
Q2. सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मार्जिन कैसा रहा?
रेवेन्यू सालाना 1.2% बढ़कर ₹17,461 करोड़ और EBITDA मार्जिन 12.8% से बढ़कर 13.9% रहा.
Q3. H1FY26 में कंपनी के प्रदर्शन का ट्रेंड कैसा रहा?
रेवेन्यू ₹34,605 करोड़ से घटकर ₹33,873 करोड़ हुआ, लेकिन नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹2,941 करोड़ और मार्जिन 13.6% रहा.
Q4. कंपनी के ऑपरेशनल हाईलाइट्स क्या रहे?
SUV सेल्स का कंट्रीब्यूशन 71.1% और एक्सपोर्ट्स में 21.5% का उछाल दर्ज किया गया.
Q5. Hyundai Motor के शेयर और IPO से जुड़ा अपडेट क्या है?
अक्टूबर 2024 में ₹1960 के भाव पर ₹27,858 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO आया था.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)