&format=webp&quality=medium)
BPCL Q2 Results.
Q2 Results: देश की दिग्गज ऑयल मार्केटिंग कंपनी BPCL ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी के मुनाफे में 5% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 6442 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, रेवेन्यू में करीब 7% की गिरावट आई है. शेयर होल्डर्स के लिए हर 7.5 रुपए के डिविडेंड का भी तोहफा दिया गया है. यह शेयर एक चौथाई फीसदी की गिरावटके साथ 357 रुपए (BPCL Share Price) पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में BPCL का स्टैंडअलोन रेवेन्यू तिमाही आधार पर 6.8% की गिरावट के साथ 1.05 लाख करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 1.2% उछाल के साथ 9778 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 5% ग्रोथ के साथ 6442 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन तिमाही आधार पर 8.6% से बढ़कर 9.3% रहा. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 15.08 रुपए रही जो Q1 में 14.33 रुपए थी. H1 में कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 7.77 डॉलर प्रति बैरल रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 6.12 डॉलर प्रति बैरल था.
BPCL के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 75% यानी हर शेयर पर 7.5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके लिए 7 नवंबर को रिकॉर्ड डेट (Record Date) फिक्स किया गया है. इसका भुगतान 29 नवंबर तक कर दिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले जुलाई के महीने में कंपनी ने हर शेयर पर 7 रुपए का फाइनल डिविडेंड जारी किया था. बता दें कि यह एक हाई डिविडेंड स्टॉक है.
सितंबर तिमाही के आधार पर 1033009 रीटेल निवेशकों ने इस शेयर में पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 5.26% है. ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है तो आपके लिए यह एक कमाई का मौका है.