&format=webp&quality=medium)
राधाकिशन दमानी प्रमोटेड कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने Q1 के लिए रिजल्ट जारी किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू सालाना 18.6% उछाल के साथ 14069 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट 17.5% उछाल के साथ 774 करोड़ रुपए रहा. यह शेयर इस हफ्ते 4950 रुपए (DMart Share Price) के स्तर पर बंद हुआ.
राधाकिशन दमानी प्रमोटेड कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने Q1 के लिए रिजल्ट जारी किया है. Avenue Supermarts का रेवेन्यू 14069 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 11865 करोड़ रुपए था. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1221 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 1035 करोड़ रुपए था. एबिटा मार्जिन 8.7% रहा. नेट प्रफिट 659 करोड़ रुपए से बढ़कर 774 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 5.5% रहा. EPS यानी अर्निंग पर शेयर 11.89 रुपए रहा जो एक साल पहले 10.14 रुपए था.
रिजल्ट को लेकर कंपनी के CEO एंड मैनेजिंग डायरेक्टर नेविल नोरोनाह ने कहा कि Q1 रेवेन्यू ग्रोथ हेल्दी रहा और इसमें जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल्स का बड़ा योगदान रहा. यह का ग्रोथ हेल्दी है और मार्जिन्स बेहतर हो रहा है. जून तिमाही में 6 नए स्टोर खोले गए. इसके साथ ही स्टोर्स की कुल संख्या 371 पर पहुंच गई.