Q2 Results: PNB को डूबे कर्ज से मिली राहत, ₹4904 करोड़ का कमाया मोटा मुनाफा, बाजार खुलते ही फोकस में होगा शेयर

PNB Q2 Results: पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. दूसरी तिमाही में कंपनी की एसेट क्वालिटी में सुधार आया है. साथ ही मुनाफे में भी दमदार बढ़ोतरी हुई है.
Q2 Results: PNB को डूबे कर्ज से मिली राहत, ₹4904 करोड़ का कमाया मोटा मुनाफा, बाजार खुलते ही फोकस में होगा शेयर

PNB Q2 Results: BSE 100 में शामिल पब्लिक सेक्टर के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वीकेंड में चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे जारी किए हैं. बैंक का जहां कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 14 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. साथ ही कंपनी ने अपनी एसेट क्वालिटी में भी उल्लेखनीय सुधार किया है. इससे लंबे अवधि में इस बैंकिंग स्टॉक में निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है. बैंक का कुल ग्लोबल बिजनेस में 10.6 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में पीएनबी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. पिछले पांच कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर में 2.07% की गिरावट आई है.

4904 करोड़ रुपए हुआ नेट प्रॉफिट

पंजाब नेशनल बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 4303 करोड़ रुपए से बढ़कर 4904 करोड़ रुपए हो गया है.

5.1% बढ़ी बैंक की कंसोलिडेटेड इनकम

  • सितंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही के लिए बैंकों की कंसोलिडेटेड इनकम 5.1 फीसदी बढ़कर 36214 करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 34,447 करोड़ रुपएथी.
  • बैंकों की नेट इंटरेस्ट इनकम मामूली तौर से घटकर 10,469 करोड़ रुपए रही है. बैंक का कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 7277 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 6853 करोड़ रुपए रहा था.

PNB Q2 FY26: तिमाही नतीजों की मुख्य बातें (YoY)

पैरामीटरQ2 FY26 (करोड़ रु में)Q2 FY25 (करोड़ रु में)बदलाव (YoY)
कुल आय36,21434,4475.1% बढ़ा
ऑपरेटिंग प्रॉफिट7,2276,8535.5% बढ़ा
शुद्ध लाभ4,9044,30314.0% बढ़ा
शुद्ध ब्याज आय (NII)10,46910,5170.5% घटा

एसेट क्वालिटी में आया सुधार

पंजाब नेशनल बैंक के लिए सितंबर तिमाही में सबसे पॉजिटिव चीज एसेट क्वालिटी में सुधार आया है. बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट रेशियो सालाना आधार पर 103 बेसिस प्वाइंट्स घटा है.

ग्रॉस और नेट एनपीए में आई गिरावट

  • 30 सितंबर 2025 को कंपनी का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 4.48 फीसदी से घटकर 3.45 फीसदी पर आ गया है.
  • नेट एनपीए रेशियो भी 10bps घटकर सिर्फ 0.36 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 0.46 फीसदी था. बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो भी सुधरकर 96.91 फीसदी हो गया है.

16.17 लाख करोड़ रुपए ग्लोबल डिपॉजिट

  • बैंक का ग्लोबल बिजनेस 27.86 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है. कुल ग्लोबल डिपॉजिट 10.9 फीसदी बढ़कर 16.17 लाख करोड़ रुपए हो गया है. ग्लोबल एडवांस 10.1 फीसदी बढ़कर 11.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

एसेट क्वालिटी में सुधार (सितंबर 2025 vs सितंबर 2024)

पैरामीटरसितंबर 2025सितंबर 2024सुधार
ग्रॉस NPA (%)3.45%4.48%103 bps
नेट NPA (%)0.36%0.46%10 bps
प्रोविजन कवरेज रेशियो96.91%96.67%24 bps

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर BSE पर 2.02% या 2.35 अंकों की गिरावट के साथ 113.75 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 1.90% या 2.21 अंक टूटकर 113.90 रुपए पर बंद हुआ. बैंक का 52 वीक हाई 117.85 रुपए और 52 वीक लो 85.46 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 10.95% तक रिटर्न दे चुका है. पिछले 6 महीने में 11.34% और सालभर में 10.29% रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: PNB का Q2 मुनाफा कितना रहा?

जवाब: PNB का एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14% बढ़कर 4,904 करोड़ रुपये हो गया है.

सवाल: बैंक की एसेट क्वालिटी कैसी है?

जवाब: बैंक की एसेट क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है. ग्रॉस NPA घटकर 3.45% और नेट NPA घटकर सिर्फ 0.36% रह गया है.

सवाल: क्या बैंक के कुल कारोबार में वृद्धि हुई है?

जवाब: हां, बैंक का कुल वैश्विक कारोबार 10.6% बढ़कर 27.86 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है.

सवाल: बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) में क्या बदलाव आया?

जवाब: बैंक की शुद्ध ब्याज आय में पिछले साल की तुलना में 0.5% की मामूली गिरावट आई है.

सवाल: बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) कितना है?

जवाब: बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो सुधरकर 96.91% हो गया है, जो बहुत मजबूत माना जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source