पावर PSU ने रिजल्ट के साथ में जारी किया तगड़ा डिविडेंड, 4028 करोड़ का मुनाफा; रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

PSU Stock: पावर सेक्टर की महारत्न कंपनी Power Grid ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट के साथ में तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. जानिए रिजल्ट कैसा रहा और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है.
पावर PSU ने रिजल्ट के साथ में जारी किया तगड़ा डिविडेंड, 4028 करोड़ का मुनाफा; रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

PSU Stocks: महारत्न कंपनी पावरग्रिड ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. इसके साथ में शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया गया है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि निवेशकों को प्रति शेयर 4.5 रुपए का डिविडेंड जारी किया जाएगा. कंसोलिडेटेड आधार पर नेट प्रॉफिट 10.5 फीसदी उछाल के साथ 4028.3 करोड़ रुपए रहा. यह शेयर सवा दो फीसदी की गिरावट के साथ 268 रुपए पर बंद हुआ.

Power Grid Dividend Details

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पावरग्रिड ने 10 रुपए के फेस वैल्यु के आधार पर 45 फीसदी यानी प्रति शेयर 4.5 रुपए का अंतरिम डिविडेंड जारी किया है. इस डिविडेंड का भुगतान 5 मार्च 2024 तक कर दिया जाएगा. रिकॉर्ड डेट 15 फरवरी (Power Grid Dividend Record Date) को निश्चित किया गया है. यह FY24 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड है. इससे पहले कंपनी ने 4 रुपए का अंतरिम डिविडेंड जारी किया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Power Grid Q3 Results

एक्सचेंज पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पावरग्रिड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.5% उछाल के साथ 4028.3 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 2.6% उछाल के साथ 11549.8 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3.2% उछाल के साथ 10212.9 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 87.9% से बढ़कर 88.4% रहा.

Power Grid Share Price History

Power Grid शेयर 268 रुपए पर बंद हुआ. 52 वीक का हाई 289 रुपए है जो इसका ऑल टाइम हाई भी है, और लो 158 रुपए है. क्लोजिंग आधार पर एक महीने में इस स्टॉक ने 11 फीसदी, तीन महीने में 28 फीसदी, एक साल में 65 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपए है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6