&format=webp&quality=medium)
ITI Share Price: शेयर बाजार में सोमवार (30 जून) को गिरावट आई है. बाजार में कमजोरी के बीच BSE 500 में शामिल सरकारी कंपनी आईटीआई लिमिटेड (ITI) के शेयर में सोमवार (30 जून) को 5% का अपर सर्किट लगा. कंपनी के शेयर 336.40 रुपये पर पहुंच गए. पीएसयू स्टॉक्स (PSU Stocks) में इस तेजी के पीछे एक ऑर्डर है. दरअसल, सरकारी कंपनी को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. इस PSU Stocks में भारत सरकार की 89.99% हिस्सेदारी है.
रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने BSNL के साथ USOF की ओर से भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट के NERII पैकेज-15 के लिए प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी (PIA) के रूप में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू ₹1,901 करोड़ है. ऑर्डर वैल्यू में ₹1168 करोड़ कैपेक्स के रूप में, ₹700.84 करोड़ नए निर्मित नेटवर्क के लिए ओपेक्स के रूप में, और ₹32.21 करोड़ मौजूदा नेटवर्क के रखरखाव के लिए ओपेक्स के रूप में शामिल है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ITI ने हिमाचल प्रदेश राज्य के पैकेज नंबर 8, और पश्चिम बंगाल अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के पैकेज नंबर 9 के लिए भी BSNL के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनका कंसोलिडेटेड ऑर्डर वैल्यू ₹5055 करोड़ है. इसके साथ ही, ITI लिमिटेड ने BSNL के साथ तीन पैकेजों (8, 9 और 15) के लिए समझौते किए हैं, जिससे कुल ऑर्डर वैल्यू ₹6956 करोड़ हो गया है.
नवंबर 2024 में, ITI लिमिटेड अपने कंसोर्टियम पार्टनर के साथ भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट (BharatNet Phase-3 Project) के पैकेज नंबर 15 के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (L1) घोषित हुआ, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर राज्य शामिल हैं. भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट को 16 पैकेजों में विभाजित किया गया है, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं. BSNL ने भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट के मिडिल माइल नेटवर्क के डिज़ाइन, आपूर्ति, निर्माण, स्थापना, अपग्रेडेशन, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, जो डिजाइन बिल्ड ऑपरेट और मेंटेन (DBOM) मॉडल पर आधारित हैं.
ये भी पढ़ें- 35% तक रिटर्न का मौका! टेक्निकल चार्ट पर ये 3 कैपिटल गुड्स स्टॉक्स दे रहे हैं तगड़ी कमाई के संकेत
पीएसयू स्टॉक (PSU Stocks) का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में यह 7 फीसदी और 3 महीने में 35 फीसदी तक बढ़ा है. जबकि इस साल शेयर अब तक 12 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 9 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं, पिछले 2 साल में शेयर ने 213 फीसदी और 3 साल में 234 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 592.85 रुपये है, जो इसने 7 जनवरी 2025 को बनाया था. इसका 52 वीक लो 210.20 रुपये है. शेयर अपने हाई से 43 फीसदी नीचे है.