सरकारी कंपनी का बड़ा कमाल! मुनाफे में SBI और HDFC बैंक को भी पछाड़ा, क्या आपके पास हैं शेयर?

सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मुनाफे के मामले में देश के दिग्गज बैंकों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है. कंपनी ₹23,400 करोड़ के तिमाही मुनाफे के साथ देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है.
सरकारी कंपनी का बड़ा कमाल! मुनाफे में SBI और HDFC बैंक को भी पछाड़ा, क्या आपके पास हैं शेयर?

LIC, SBI-HDFC बैंक को पीछे छोड़ बनी देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

LIC Share Price: वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मुनाफे के मामले में देश के दिग्गज बैंकों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है.

एलआईसी (LIC) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ₹23,400 करोड़ के तिमाही मुनाफे के साथ देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

SBI और HDFC Bank से आगे निकली LIC

मार्च तिमाही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को ₹19,684 करोड़ और दिग्गज प्राइवेट बैंक HDFC बैंक को करीब ₹19,221 करोड़ का मुनाफा हुआ. वहीं LIC का तिमाही मुनाफा ₹23,400 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 23% ज्यादा है. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹19,013 करोड़ था.

इस प्रदर्शन के साथ LIC वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी भी बन गई है.

पूरे साल के मुनाफे में कौन आगे?

भले ही आखिरी तिमाही में बाजी LIC ने मारी हो, लेकिन अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो SBI अभी भी बादशाह बना हुआ है. बैंक ने ₹80,032 करोड़ का सालाना नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि LIC का सालाना नेट प्रॉफिट ₹57,419 करोड़ रहा. वहीं ICICI Bank ने ₹50,147 करोड़ और HDFC Bank ने ₹74,670 करोड़ का सालाना मुनाफा दर्ज किया.

कंपनी का नामपूरे वित्त वर्ष 2026 का कुल मुनाफा
SBI₹80,032 करोड़
HDFC Bank₹74,670 करोड़
LIC₹57,419 करोड़
ICICI Bank₹50,147 करोड़

अन्य सरकारी कंपनियों का भी जलवा

सिर्फ फाइनेंशियल सेक्टर ही नहीं, बल्कि एनर्जी, पावर और स्टील सेक्टर की सरकारी कंपनियों (CPSEs) ने भी इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन कर निवेशकों का भरोसा जीता है.

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) का मुनाफा ₹11,378 करोड़ रहा
  • कोल इंडिया (Coal India) ने ₹10,839 करोड़ कमाए
  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) का मुनाफा ₹8,598 करोड़ रहा
  • एनटीपीसी (NTPC) ने ₹8,747 करोड़ का तिमाही मुनाफा दर्ज किया

इसके अलावा पावर ग्रिड और REC Ltd ने भी मजबूत नतीजे पेश किए. Power Grid ने 4,546 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जबकि आरईसी ने 3,375 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.

lic

LIC Q4 रिजल्ट

LIC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23% बढ़कर 23,467 करोड़ रुपए हो गया. मार्च तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 12% बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई.

फर्स्ट ईयर प्रीमियम इनकम 17% बढ़कर ₹13,009 करोड़ हो गया. वहीं रिन्युअल प्रीमियम इनकम बढ़कर ₹82,233 करोड़ पहुंच गई. सिंगल प्रीमियम कलेक्शन में भी शानदार उछाल देखने को मिला. यह 22% बढ़कर ₹70,119 करोड़ हो गया.

डिविडेंड का भी ऐलान

LIC के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹10 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है. इसके अलावा कंपनी 1:1 के रेश्यो से भी बोनस शेयर का ऐलान कर सकती है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब है?

सरकारी कंपनियों (PSUs) के ये नतीजे बताते हैं कि इनमें ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं बनी हुई हैं. LIC द्वारा SBI और HDFC बैंक जैसे दिग्गजों को तिमाही मुनाफे में पछाड़ना यह दिखाता है कि इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी हिस्सेदारी कितनी मजबूत है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह पोर्टफोलियो को मजबूती देने वाले आंकड़े हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6