सरकारी बैंक ने जारी किया रिजल्ट, Q1 में 11.9% बढ़ा Bank का मुनाफा

Union Bank of India Q1 Results: सालाना आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 11.9% उछाल के साथ 4,116 करोड़ रुपये रहा. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 3.2% घटकर 9,113 करोड़ रुपये रही है.
सरकारी बैंक ने जारी किया रिजल्ट, Q1 में 11.9% बढ़ा Bank का मुनाफा

Union Bank of India Q1 Results: पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) ने जून तिमाही का नतीजा पेश कर दिया है. सालाना आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 11.9% उछाल के साथ 4,116 करोड़ रुपये रहा. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 3.2% घटकर 9,113 करोड़ रुपये रही है. शुक्रवार (19 जुलाई) को शेयर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 146 रुपये पर बंद हुआ है.

कारोबार में बढ़ोतरी

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, जून तिमाही में बैंक के कुल कारोबार में सालाना आधार पर 4.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 21,08,762 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,14,422 करोड़ रुपये हो गई. इसमें ग्रॉस एडवांसेस सालाना आधार पर 6.83 फीसदी की ग्रोथ हुई औऱ कुल जमा राशि में सालाना आधार पर 3.63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

डिपॉजिट में बढ़ोतरी

ग्लोबल डिपॉजिट में सालाना आधार पर 3.63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. 30 जून 2025 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार ₹12,39,933 करोड़ है.

RAM क्षेत्र में ग्रोथ

बैंक के रिटेल, एग्री और एमएसएमई (RAM) क्षेत्र में सालाना आधार पर 10.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 25.63 फीसदी की ग्रोथ और एमएसएमई एडवांस में 17.56 फीसदी की ग्रोथ हुई है. डोमेस्टिक एडवांस के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 58.11 फीसदी है.

IPL कैसे बना ₹1.5 लाख करोड़ का बिजनेस?

बैंक का कुल ग्रॉस एनपीए 34,311.3 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछली तिमाही में 35,350.4 करोड़ रुपये के स्तर पर था. ग्रॉस एनपीए रेश्यो तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.6% से घटकर 3.52% फीसदी पर आ गया. वहीं नेट एनपीए 5,874 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले तिमाही में 5,969.3 करोड़ रुपये था. वहीं नेट एनपीए रेश्यो 0.63% के मुकाबले 0.62% हो गया है.

8th Pay Commission: रिपोर्ट में देरी… सैलरी Hike… जानें 6 बड़े अपडेट!

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6