&format=webp&quality=medium)
UCO Bank Q3 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक (UCO Bank) ने अपने तिमाही नतीजे का ऐलान कर दिया है. चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 639 करोड़ रुपये रहा. यूको बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे की जानकारी देते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में उसे 503 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. कोलकाता के बैंक का ऑपरेशन प्रॉफिट 1,586 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 1,119 करोड़ रुपये था.
यूको बैंक शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 7,406 करोड़ रुपये हो गई है जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 6,413 करोड़ रुपये थी. ब्याज आय 6,220 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 5,552 करोड़ रुपए थी.
ये भी पढ़ें- गिरावट वाले बाजार में इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, 1 साल में दिया 461% रिटर्न, रखें नजर
तिमाही के दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 20% बढ़कर 2,378 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,988 करोड़ रुपये थी. एसेट क्वालिटी के मामले में बैंक की ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) दिसंबर 2024 के अंत तक कुल कर्ज का 2.91% रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.85% थी. इसी प्रकार, नेट एनपीए यानी फंसा कर्ज दिसंबर तिमाही में घटकर 0.63% पर आ गया जो बीते साल इसी तिमाही में 0.98% पर था.
बाजार में भारी गिरावट की वजह से मंगलवार (21 जनवरी) को शेयर 1.06% गिरकर 44.07 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक का 52 वीक हाई 70.66 रुपये और लो 38.30 रुपये है. स्टॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो एक हफ्ते में शयेर 3% और पिछले 6 महीने में 20% तक गिर चुका है. पिछले 2 साल में शेयर ने 43% और बीते 3 साल में 241% का रिटर्न दिया है.