PSU Bank ने किया 100 नए ब्रांच खोलने का ऐलान, जानें पूरी डीटेल

PSU Bank: सार्वजनिक क्षेत्र के Punjab Sind Bank ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वह अपना एक्सपैंशन करेगी और 100 नए ब्रांच खोले जाएंगे.
PSU Bank ने किया 100 नए ब्रांच खोलने का ऐलान, जानें पूरी डीटेल

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने चालू वित्त वर्ष में देशभर में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है. इस दौरान बैंक की अपने नेटवर्क में 100 नए एटीएम जोड़ने की भी योजना है. पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने कहा, “100 शाखाओं के जुड़ने से 2024-25 के अंत तक बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 1,665 तक पहुंच जाएगी और एटीएम की संख्या भी 1,135 हो जाएगी.”

उत्तर भारत के अलावा भी होगा एक्सपैंशन

उन्होंने कहा कि बैंक शाखा विस्तार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा और उत्तरी क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी. उन्होंने कहा कि बैंक का बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाने का भी विचार है. उन्होंने कहा कि बैंक की योजना चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने बीसी नेटवर्क को दोगुना करने की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

BC नेटवर्क को भी डबल करने का प्लान

उन्होंने कहा कि बैंक इस नेटवर्क को वर्तमान के 1,700 से बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक 4,000 तक करने का प्रयास कर रहा है. साहा ने कहा कि बैंक ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अधिक उत्पादों और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने पर काम कर रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6