&format=webp&quality=medium)
PNB शेयर के लिए बुक वैल्यु पर शेयर 115 रुपए के करीब है और यह शेयर उससे सस्ता ट्रेड कर रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो)
PSU Bank: देश का लीडिंग सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. Q4 में बैंक का नेट प्रॉफिट 14.4% YoY ग्रोथ के साथ 5225 करोड़ रुपए रहा. बता दें कि PNB का ओवरऑल बिजनेस करीब 30 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. इस बैंक के लिए बुक वैल्यु पर शेयर 114.77 रुपए है जबकि वर्तमान में शेयर का भाव केवल 107 रुपए (PNB Share Price) है.
पंजाब नेशनल बैंक का ओवरऑल बिजनेस 2969685 करोड़ रुपए पर पहुंच गया और इसमें सालाना आधार पर 10.7% का ग्रोथ दर्ज किया गया. इसमें ओवरऑल डिपॉजिट 9.2% ग्रोथ के साथ 1711126 करोड़ रुपए और लोन बुक 12.7% ग्रोथ के साथ 1258559 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
नेट प्रॉफिट
ऑपरेटिंग प्रॉफिट
नेट इंटरेस्ट इनकम
इंटरेस्ट मार्जिन

ये भी पढ़ें: 1964 से मेक इन इंडिया का प्रतीक है ये महारत्न कंपनी, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 46% बढ़ाया अपना टारगेट
ये भी पढ़ें: इन 3 स्टॉक्स का जोश हाई, शॉर्ट टर्म में दिखा सकते हैं तूफानी तेजी; नोट करें TGT-SL डीटेल
Q4 आधार पर
पंजाब नेशनल बैंक देश का लीडिंग सरकारी बैंक है जिसके पूरे देश में 10324 ब्रांच हैं. इसमें 63.4% ब्रांच रूरल और सेमी-अर्बन इंडिया में है. मेट्रो सिटीज ब्रांच का शेयर 17% और अर्बन ब्रांच शेयर 19.6 है. 31 मार्च 2026 के आधार पर 11065 ATMs का नेटवर्क है.