Q1 में 49% घटा इस PSU Bank का मुनाफा, शेयर पर रखें नजर

PNB Q1 Results: जून तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक के मुनाफे में 49% की गिरावट दर्ज की गई और नेट इंटरेस्ट इनकम भी लगभग फ्लैट रही. नतीजन शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. आगे इस स्टॉक पर फोकस कर सकते हैं.
Q1 में 49% घटा इस PSU Bank का मुनाफा, शेयर पर रखें नजर

PNB Q1 Results Updates.

PNB Q1 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. सालाना आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 49% घटकर 1675 करोड़ रुपए रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 28.3% ग्रोथ के साथ 6758 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 1% ग्रोथ के साथ 10578 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.6% ग्रोथ के साथ 7081 करोड़ रुपए रहा जो अब तक सबसे ज्यादा है. असेट क्वॉलिटी में सुधार दर्ज किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में 1% से अधिक गिरावट है और यह 108 रुपए (PNB Share Price) पर है.

PNB Q1 Result Updates

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का ओवरऑल बिजनेस 11.6% उछाल के साथ 27.19 लाख करोड़ रुपए रहा. डिपॉजिट ग्रोथ 12.9% रहा और यह 15.89 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि एडवांस यानी लोन ग्रोथ 9.8% उछाल के साथ 11.29 लाख करोड़ रुपए रहा. बुक वैल्यु पर शेयर 92.64 रुपए रही. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन ओवरऑल 2.7% रहा जबकि डोमेस्टिक बिजनेस का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.84% रहा. CASA रेशियो 36.99% रहा.

PNB Guidance for FY26

पैरामीटरGuidance for FY26June25 (Actuals)
क्रेडिट ग्रोथ % (YoY)11% - 12%9.84%
डिपॉजिट ग्रोथ % (YoY)9% - 10%12.86%
CASA शेयर %> 38%36.99%
ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ % (YOY)8%-9%7.60%
नेट इंटरेस्ट इनकम ग्रोथ % (YOY)7%0.97%
NIM %2.8% - 2.9%2.70%
ग्रॉस NPA %3% से नीचे3.78%
नेट NPA %0.35%0.38%
PCR % (incl TWO)96% से अधिक96.88%
क्रेडिट कॉस्ट %0.5% से नीचे0.14%
कुल रिकवरी (राशि)₹16,000 करोड़₹3,356 करोड़
RoA %1% से ऊपर0.37%
स्लिपेज रेश्यो % (वार्षिक)1% से नीचे0.71%

NPA में सुधार आया है, रिटर्न ऑन असेट्स घटा

असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 120 bps सुधार के साथ 3.78% रहा जो मार्च तिमाही में 3.95% था. नेट एनपीए 22 bps सुधार के साथ 0.38% रहा जो मार्च तिमाही में 0.40% रहा. CRAR यानी कैपिट एडिक्वेसी रेशियो 17.50% रहा जिसमें सालाना आधार पर 171 bps का सुधार दर्ज किया गया. प्रोविजन कवरेज रेशियो 96.88% रहा जबकि क्रेडिट कॉस्ट 18 bps सुधार के साथ 0.14% रहा. स्लिपेज रेशियो 5 bps सुधार के साथ 0.71% रहा. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 0.37% रहा जो मार्च तिमाही में 1.02% था और एक साल पहले पहले यह 0.82% था.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6