सरकारी बैंक पर आई बड़ी खबर, सोमवार को शेयर में हलचल तय

PSU Bank Stocks: पीएसयू बैंक को चालू वित्त वर्ष के दौरान 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है
सरकारी बैंक पर आई बड़ी खबर, सोमवार को शेयर में हलचल तय

PSU Bank Stocks: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक (Indian Bank) पर बड़ा अपडेट है. पीएसयू बैंक Indian Bank को चालू वित्त वर्ष के दौरान 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनोद कुमार ने यह जानकारी दी. पीएसयू बैंक स्टॉक 636.45 रुपये पर है.

उन्होंने कहा कि चेन्नई स्थित इस बैंक ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के लिए 17.80% का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो दर्ज किया है. कुमार ने कहा, मंजूरी मिल गई है. हमें 5,000 करोड़ रुपये जुटाने हैं… लेकिन, मुझे नहीं लगता कि इसकी तुरंत जरूरत होगी हमारा 17.8% कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

UPI पेमेंट पर लगा रहा बड़ा दांव

बैंक अपने यूपीआई (UPI) आधारित भुगतान पर भी बड़ा दांव लगा रहा है, और वह फोनपे (PhonePe), GPay या पेटीएम (Paytm) की सेवाओं के समान एक इंड-यूपीआई ऐप (IND-UPI App) विकसित कर रहा है.

IND-UPI App डेवलप कर रहा बैंक

इस पहल के जरिये बैंक हर साल लगभग 150 करोड़ रुपये बचा सकेगा. कुमार ने कहा कि बैंक ‘इंड-यूपीआई’ (IND-UPI) नाम से अपना खुद का यूपीआई ऐप विकसित कर रहा है.

इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, अभी हमारे ग्राहक दूसरे यूपीआई ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं और हमें (इंडियन बैंक को) उन्हें शुल्क देना पड़ता है. यह मासिक शुल्क लगभग 12 करोड़ रुपये होगा.

हर महीने बचेंगे हर महीने 12 करोड़ रुपये

इंड-यूपीआई भुगतान सुविधा के साथ, ग्राहक हमारे अपने ऐप का इस्तेमाल करके भुगतान कर पाएंगे और इससे हम हर महीने 12 करोड़ रुपये (करीब 150 करोड़ रुपये सालाना) बचा पाएंगे.

कुमार ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल फिलहाल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एक सीमित उपयोगकर्ता समूह के रूप में कर रहे हैं, और एनपीसीआई (NPCI) से मंजूरी मिलते ही इसे ग्राहकों के लिए पेश कर दिया जाएगा.

FY26 में 3000 कर्मचारियों की होगी भर्ती

नियुक्ति योजनाओं के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने सकारात्मक उत्तर दिया और बताया कि उन्हें चालू वित्त वर्ष मेंसभी स्तरों पर 3,000 कर्मचारियों की भर्ती की मंज़ूरी मिल गई है. उन्होंने कहा, इस वर्ष सभी स्तरों पर 3,000 लोगों की नियुक्ति की जाएगी. हम साइबर सुरक्षा, जोखिम विशेषज्ञों जैसे विशिष्ट पदों पर नियुक्तियाँ करेंगे, और कई विशिष्ट भूमिकाएं होंगी.

Indian Bank Q1 Results

इंडियन बैंक (Indian Bank) का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 24% बढ़कर ₹2,973 करोड़ हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने ₹2,403 करोड़ का मुनाफा कमाया था. अप्रैल-जून 2025 तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज ₹16,945 करोड़ से बढ़कर ₹18,721 करोड़ हो गई.

6 महीने में 27% चढ़ा शेयर

सरकारी बैंक का प्रदर्शन देखें तो 3 महीने में यह 12%, 6 महीने में 27% और इस साल अब तक 23% से ज्यादा बढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में शेयर ने 12%, 2 साल में 93%, 3 साल में 262% और 5 साल में 960% का रिटर्न दिया है.

अवधि (Duration)Price Gain/Loss (Absolute ₹)Price Change %Sensex Change %
1 सप्ताह₹5.050.80%-0.36%
2 सप्ताह₹5.300.84%-1.26%
1 महीना₹15.602.51%-1.56%
3 महीने₹67.1511.80%2.84%
6 महीने₹135.6527.09%6.92%
YTD₹119.2523.06%3.76%
1 वर्ष₹68.9512.15%1.78%
2 वर्ष₹307.3593.39%22.77%
3 वर्ष₹460.70262.13%46.08%
5 वर्ष₹576.40959.87%113.65%
10 वर्ष₹497.55358.21%189.78%

बैंक के ब्रांच

बैंक की 5909 घरेलू शाखाए हैं (जिसमें 3 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स - DBUs शामिल हैं), जिनमें से 1993 ग्रामीण क्षेत्रों में, 1560 अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, 1185 शहरी क्षेत्रों में और 1171 मेट्रो श्रेणी में स्थित हैं. बैंक की 3 विदेशी शाखाएं और 1 अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग यूनिट (IBU) भी है. बैंक के पास 5466 एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीनें (BNA) हैं और 15080 बिजनेस करेस्पोंडेंट्स कार्यरत हैं.

श्रेणीसंख्या
कुल घरेलू शाखाएं5909
- ग्रामीण (Rural)1993
- अर्ध-शहरी (Semi-Urban)1560
- शहरी (Urban)1185
- मेट्रो (Metro)1171
- डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (DBUs)3
विदेशी शाखाएं (Overseas)3
IBU (International Banking Unit)1
TM और BNA की संख्या5466
बिज़नेस करेस्पोंडेंट्स (BCs)15080

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6