&format=webp&quality=medium)
Central Bank of India Q4 Results.
PSU Bank: सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चौथी तमाही का रिजल्ट जारी किया है. सालाना आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 28.13% उछाल के साथ 1034 करोड़ रुपए रहा. यह किसी एक तिमाही में बैंक का ऑल टाइम हाई नेट प्रॉफिट है.नेट इंटरेस्ट इनकम 4% की गिरावट के साथ 3399 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 3% की गिरावट के साथ 2003 करोड़ रुपए रहा. यह शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 38 रुपए (Central Bank of India Share Price) पर बंद हुआ. इस स्टॉक ने जून 2024 में 73 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था और अप्रैल के पहले हफ्ते में इसने 33 रुपए का लो बनाया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Central Bank of India ने किसी सिंगल तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा 1034 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है. बैंक का कारोबार पहली बार 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है. अच्छी खबर है कि प्रोविजनिंग में 23% की गिरावट आई है और यह 969 करोड़ रुपए रहा जो दिसंबर तिमाही के लिए 1004 करोड़ रुपए और एक साल पहले समान तिमाही में 1257 करोड़ रुपए था.
FY25 में ओवरऑल बैंक के प्रदर्शन की बात करें तो टोटल बिजनेस 10.37% ग्रोथ के साथ 702798 करोड़ रुपए रहा. टोटल डिपॉजिट 7.19% ग्रोथ के साथ 412697 करोड़ रुपए रहा. एडवांस यानी लोन बुक 15.24% उछाल के साथ 290101 करोड़ रुपए रहा. CASA 4.79% उछाल के साथ 201173 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 49% ग्रोथ के साथ 3785 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम 7.76% ग्रोथ के साथ 12896 करोड़ रुपए रही.
ग्रॉस एनपीए 132 bps घटकर 3.18% रहा जबकि नेट एनपीए 68 bps घटकर 0.55% रहा. रिटर्न ऑन असेट्स यानी ROA 23 bps सुधार के साथ 0.86% रहा जबकि ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 295 bps सुधार के साथ 12.48% रहा. NIMs 3.40% पर फ्लैट रहा. 31 मार्च 2025 के मुताबिक, पूरे देश में इसके 20915 टच प्वाइंट हैं और 4545 ब्रांच का नेटवर्क्स हैं. 4085 ATMs का नेटवर्क है.