&format=webp&quality=medium)
Power Stock.
Suzlon Energy Share News: रिन्युएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड को एक और बड़ी सफलता मिली है. कंपनी ने मंगलवार (16 सितंबर) को एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसे टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से 838 मेगावॉट का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी के FY2026 का अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है. इस खबर से पावर स्टॉक में 2% से ज्यादा की तेजी आई.
कंपनी ने बताया कि यह उसका अब तक का दूसरा सबसे बड़ा ऑर्डर है. इससे पहले कंपनी को 1,544 मेगावॉट का ऑर्डर NTPC ग्रीन एनर्जी से मिला था. यह सुजलॉन और टाटा पावर के बीच तीसरा सहयोग है.
ये भी पढ़ें- सेक्टर रोटेशन में सीमेंट शेयर चलने को तैयार! इन 5 Stocks पर ब्रोकरेज बुलिश, 25% तक मिल सकता है रिटर्न

हां, हाल ही में कंपनी में मैनेजमेंट से जुड़ी बड़ी खबर भी आई थी. सुजलॉन एनर्जी के सीएफओ हिमांशु मोदी ने 4 साल के कार्यकाल के बाद पद छोड़ दिया. कंपनी अब नए सीएफओ की नियुक्ति की प्रक्रिया में है.
ये भी पढ़ें- Defence PSU Stocks to BUY: गिरावट नहीं ये मौका है, 6 महीने में दे चुका 90% रिटर्न; जान लें TGT
बड़ी डील की घोषणा के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. बीएसई पर सुजलॉन का शेयर 2.43% चढ़कर ₹59.48पर पहुंच गया. हालांकि, इस साल अब तक यह अभी भी करीब 10% नीचे है. भारत सरकार ने 2030 तक 500 GW नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है. इसमें पवन ऊर्जा की बड़ी हिस्सेदारी होगी. ऐसे में सुजलॉन जैसी घरेलू कंपनियों के लिए बड़ा बाजार तैयार हो रहा है.
सुजलॉन ग्रुप एक लीडिंग ग्लोबल रिन्युएबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है, जिसकी 21+ गीगावॉट से ज्यादा विंड एनर्जी क्षमता 17 देशों में स्थापित है. इसका मुख्यालय पुणे, भारत में सुजलॉन वन अर्थ में स्थित है। इस ग्रुप में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियां शामिल हैं.
यह एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड संगठन है, जिसके पास जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क और भारत में इन-हाउस R&D केंद्र हैं और भारत में विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं मौजूद हैं.
30 वर्षों के ऑपरेशनल अनुभव और 8,100+ कर्मचारियों के विविध कार्यबल के साथ, सुजलॉन भारत की नंबर 1 रिन्युएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है. भारत में इसकी 15.2 गीगावॉटकी स्थापित एसेट बेस है, जबकि भारत के बाहर अतिरिक्त 6 गीगावॉट क्षमता स्थापित है. इसके पोर्टफोलियो में एडवांस्ड 2.x MW और 3.x MW सीरीज के विंड टर्बाइन शामिल हैं.
सवाल: सुजलॉन को हाल ही में किससे ऑर्डर मिला है?
कंपनी को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से 838 मेगावॉट का ऑर्डर मिला है.
सवाल: यह ऑर्डर सुजलॉन के इतिहास में कितना बड़ा है?
यह Suzlon का दूसरा सबसे बड़ा ऑर्डर है. इससे पहले NTPC ग्रीन एनर्जी से कंपनी को 1,544 मेगावॉट का ऑर्डर मिला था।.
सवाल: यह ऑर्डर किस प्रकार के प्रोजेक्ट के तहत लागू होगा?
यह प्रोजेक्ट Firm and Dispatch Renewable Energy (FDRE) स्कीम के तहत लागू होगा.
सवाल: प्रोजेक्ट में कितने टर्बाइन्स लगेंगे और उनकी क्षमता क्या होगी?
प्रोजेक्ट में 266 S144 विंड टर्बाइन्स लगाए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक टर्बाइन की क्षमता 3.15 मेगावॉट होगी.
सवाल: इस बड़ी डील का Suzlon के शेयर पर क्या प्रभाव पड़ा?
बीएसई पर सुजलॉन के शेयर 2.43% बढ़कर ₹59.48 पर पहुंच गए
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)