₹60 शेयर वाली पावर कंपनी का आया रिजल्ट! Q2 मुनाफे में 539% की जबरदस्त छलांग, शेयर में तूफानी तेजी

Q2 Results: दमदार तिमाही नतीजे के साथ Suzlon के शेयर में तेजी आई है और BSE पर यह 1.87 फीसदी बढ़कर 60.35 रुपए पर पहुंच गया.
₹60 शेयर वाली पावर कंपनी का आया रिजल्ट! Q2 मुनाफे में 539% की जबरदस्त छलांग, शेयर में तूफानी तेजी

Suzlon Energy Q2 Results: मल्टीबैगर विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही (Q2FY26) में पावर कंपनी ने 30 वर्षों में अपना अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया है. दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 539% बढ़ा है. वहीं, आय में 85% की बढ़ोतरी हुई है. Q2 में कंपनी ने भारत में अब तक की सबसे अधिक 565 MW की डिलीवरी दर्ज की. दमदार तिमाही नतीजे के साथ Suzlon के शेयर में तेजी आई है और BSE पर यह 1.87 फीसदी बढ़कर 60.35 रुपए पर पहुंच गया.

Suzlon Energy Q2 Results

मुनाफा 30 साल में सबसे ऊंचे स्तर पर

  • BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FY26 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा 539.5 फीसदी बढ़कर 1,279 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. एक साल पहले इस तिमाही में मुनाफा 200 करोड़ रुपए था. इस मुनाफा में ₹718 करोड़ के टैक्स राइट बैक का भी योगदान रहा. समायोजन के बाद भी, मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी दिखी.

आय 85% बढ़ी

  • सितंबर तिमाही में Suzlon की आय 85 फीसदी बढ़कर 3,866 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले साल इस तिमाही में 2,103 करोड़ रुपए थी.

EBITDA और मार्जिन

इस दौरान मल्टीबैगर पावर कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 145% बढ़कर 721 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 293.4 करोड़ रुपए था. वहीं, सालाना आधार पर मार्जिन 14% से बढ़कर 18.6% हो गया.

Key Highlights

  • कंपनी ने भारत में अब तक की सबसे अधिक 565 MW की डिलीवरी दर्ज कीय
  • विंड टर्बाइन जेनरेटर (WTG) बिजनेस ने मजबूत परिचालन लाभ के साथ ग्रोथ जारी रखी.
  • PBT ₹562 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 179% की ग्रोथ दिखाती है.
  • ₹717 करोड़ के Deferred Tax Assets (DTA) को मान्यता दी गई, जिससे PAT में तेजी आई.
  • ऑर्डर बुक 6 GW से ज्यादा हो चुकी है, जिसमें FY26 की पहली छमाही में 2 GW की नई बढ़ोतरी शामिल है.
  • 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास ₹1,480 करोड़ की नकद है.
  • Suzlon के पास भारत की सबसे बड़ी घरेलू विंड एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 4.5 GW है.

suzlon energy

कंपनी के मैनेजमेंट ने क्या कहा

Suzlon Group के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कंपनी के Q2 रिजल्ट्स पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुजलॉन एक भविष्य के लिए तैयार संगठन का निर्माण कर रहा है जो स्थायी विकास पर केंद्रित है. उन्होंने कहा, पिछले 11 तिमाहियों से हमारे PAT, राजस्व और EBITDA में लगातार प्रदर्शन से यह दिखता है. हमारे ग्राहकों ने हमें 6.2 GW की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक सौंपी है.

शेयर का प्रदर्शन

नतीजे जारी होने के बाद Suzlon Energy के शेयरों में शानदार तेजी देखने मिली है. कारोबार के दौरान पावर स्टॉक 2.76% चढ़कर 60.86 रुपये पर पहुंच गया. स्टॉक का 52 वीक हाई 74.30 रुपए और लो 46 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 83,670.70 करोड़ रुपए है.

1 Week4.778.48
2 Weeks6.8412.63
1 Month6.5311.99
3 Months-4.03-6.20
6 Months4.748.42
YTD )-4.33-6.63
1 Year-5.33-8.03
2 Years26.5777.15
3 Years52.85647.67
5 Years58.081982.25
10 Years40.26194.02

स्टॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो एक हफ्ते में यह 8.48% और 2 हफ्ते में 12.63% तक बढ़ चुका है. लेकिन इस साल शेयर अब तक 6.63% और पिछले एक साल में 8% से ज्यादा टूट चुका है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर में 77.15% और 3 साल में 647.67% की शानदार तेजी दर्ज की गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source