पावर कंपनी को मिला FY26 का चौथा बड़ा PSU ऑर्डर! शेयर बना रॉकेट, 3 साल में 442% का दमदार रिटर्न

Power Stock: इस डील के तहत कंपनी 47 विंड टर्बाइनों की आपूर्ति और संचालन करेगा, जिससे महाराष्ट्र के विंड एनर्जी मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 38% हो गई है.
पावर कंपनी को मिला FY26 का चौथा बड़ा PSU ऑर्डर! शेयर बना रॉकेट, 3 साल में 442% का दमदार रिटर्न

स्टॉक में पिछले 1 साल से लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो 29% तक गिर चुका है.  (प्रतीकात्मक फोटो- Suzlon)

Suzlon Energy Share Price: भारत की दिग्गज रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने महारत्न कंपनी गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) से 100 मेगावाट (MW) का एक बड़ा विंड एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल किया है. यह न केवल GAIL के साथ सुजलॉन का छठा रिपीट ऑर्डर है, बल्कि चालू वित्त वर्ष 2026 में किसी सरकारी कंपनी (PSU) से मिलने वाला इसका चौथा बड़ा ऑर्डर है.

ऑर्डर मिलने की खबर से सुजलॉन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई. बीएसई पर स्टॉक 3.75 फीसदी चढ़कर 41.44 रुपए पर पहुंच गए. फिलहाल स्टॉक 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 40.87 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

यह डील इतनी अहम क्यों है?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • PSU कंपनी GAIL का बार-बार ऑर्डर देना भरोसे का संकेत
  • रिन्यूएबल सेक्टर में डिमांड मजबूत
  • सुजलॉन की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ी

यह सिर्फ एक ऑर्डर नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का संकेत है.

S120 टर्बाइन क्यों है खास?

  • लो विंड वाले इलाकों में भी बेहतर प्रदर्शन
  • 2.1 MW की क्षमता
  • भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों के लिए डिजाइन

इससे ज्यादा बिजली उत्पादन और बेहतर दक्षता.

डील की पूरी डिटेल

डीटेल्स
कंपनीSuzlon Group
क्लाइंटGAIL (India) Limited
क्षमता100 MW
लोकेशननंदुरबार, महाराष्ट्र
टर्बाइन47 S120 (2.1 MW)

प्रोजेक्ट का महत्व क्या है?

यह प्रोजेक्ट GAIL के पेट्रोकेमिकल प्लांट को डिकार्बोनाइज करने में मदद करेगा.

सुजलॉन की जिम्मेदारियां-

  • टर्बाइन सप्लाई
  • इंस्टॉलेशन
  • कमीशनिंग
  • ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M)

Suzlon-GAIL पार्टनरशिप कितनी मजबूत है?

  • 15 साल पुराना रिश्ता
  • गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक में पहले से प्रोजेक्ट
  • महाराष्ट्र में पहला संयुक्त प्रोजेक्ट

यह लंबे समय का भरोसा और सफल ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है.

मार्केट पोजिशन: सुजलॉन कितना मजबूत?

  • महाराष्ट्र में कुल विंड क्षमता: 5.8 GW
  • सुजलॉन की हिस्सेदारी: 38%

यानी राज्य में हर तीसरा विंड प्रोजेक्ट सुजलॉन का.

क्या बदलेगा?

  • PSU कंपनियां और तेजी से रिन्यूएबल की ओर बढ़ेंगी
  • ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश बढ़ेगा
  • महाराष्ट्र विंड एनर्जी हब के रूप में और मजबूत होगा

इन्वेस्टर और बाजार के लिए इसके क्या मायने हैं?

  • ऑर्डर बुक की मजबूती- FY26 में चौथा PSU ऑर्डर (NTPC, BPCL और AMC के बाद)
  • क्षेत्रीय पकड़- महाराष्ट्र में 2.2 GW की स्थापित क्षमता के साथ बाजार नेतृत्व
  • वर्टिकल इंटीग्रेशन- सुजलॉन एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है
  • ग्लोबल प्रेजेंस- 17 देशों में 21.5 GW विंड एनर्जी क्षमता स्थापित.

शेयर का प्रदर्शन

  • पावर स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 74.30 रुपए
  • स्टॉक का 52 वीक लो 38.17 रुपए
  • शेयर हाई से 46.24% करेक्ट हुआ
  • कंपनी का मार्केट कैप 56,188.85 करोड़ रुपए
  • एक महीने शेयर 7.18% गिरा
  • जबकि 3 महीने में 23.15% टूटा
  • पिछले 3 साल में शेयर ने 442% रिटर्न दिया
  • 5 साल में शेयर का रिटर्न 692.46% रहा
1 Week-0.24-0.58%
2 Weeks-0.50-1.21%
1 Month-3.17-7.18%
YTD -11.52-21.95%
3 Months-12.34-23.15%
6 Months-16.56-28.78%
1 Year-16.95-29.26%
2 Years+3.62+9.69%
3 Years+33.41+441.93%
5 Years+35.80+692.46%
10 Years+28.63+232.01%

कंक्लूजन

Suzlon का GAIL के साथ यह नया करार न केवल कंपनी की तकनीकी क्षमता को सिद्ध करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि PSU अब भरोसेमंद घरेलू भागीदारों पर दांव लगा रहे हैं. महाराष्ट्र में 38% बाजार हिस्सेदारी के साथ, सुजलॉन भारत के 'विंड एनर्जी हब' के रूप में राज्य की स्थिति को और मजबूत कर रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

FAQs

Q1. यह प्रोजेक्ट कहां लगेगा?
नंदुरबार, महाराष्ट्र

Q2. कुल क्षमता कितनी है?
लगभग 100 MW

Q3. क्या यह नया क्लाइंट है?
नहीं, GAIL पहले से ही पार्टनर है.

Q4. इससे क्या फायदा होगा?
स्वच्छ ऊर्जा और कम कार्बन उत्सर्जन.

Q5. क्या इससे रोजगार मिलेगा?
हां, स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ेंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6