&format=webp&quality=medium)
Siemens Energy Q2 Results.
Power Stock: पावर सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी Siemens Energy ने दूसरी तिमाही (Q2FY2025) के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. जून के महीने में Siemens Ltd से डीमर्जर के बाद इस कंपनी की लिस्टिंग हुई है. ऐसे में लिस्टिंग के बाद कंपनी ने पहला रिजल्ट जारी किया है. Q2 में मुनाफा करीब 36% के सालाना ग्रोथ के साथ 246 करोड़ रुपए रहा.रेवेन्यू में भी 57% से अधिक ग्रोथ दर्ज किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में करीब 3% की तेजी है और यह 2980 रुपए (Siemens Energy Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. बता दें कि सिमन्स एनर्जी अक्टूबर-सितंबर का फाइनेंशियल साइकिल फॉलो करती है. ऐसे में Q2 रिजल्ट जनवरी-मार्च तिमाही के लिए है.
शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि Q2 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 180 करोड़ रुपए से बढ़कर 246 करोड़ रुपए रहा जो Q1 में 231.7 करोड़ रुपए था. सालाना आधार पर इसमें 36% का ग्रोथ दर्ज किया गया. रेवेन्यू 57% उछाल के साथ 1197 करोड़ रुपए से बढ़कर 1880 करोड़ रुपए रहा जो Q1 में 1517 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 40% उछाल के साथ 256 करोड़ रुपए से बढ़कर 359 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, कंपनी का मार्जिन सालाना आधार पर 21.4% से घटकर 19.1% पर आ गया.
बता दें कि जून के महीने में Siemens Energy का Siemens Ltd से डीमर्जर हुआ था. सीमन एनर्जी अब ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन और स्मॉल साइज टरबाइन बनाने के काम पर फोकस करेगी. यह कंपनी मुख्य रूप से पावर जेनरेशन यूटिलिटीज और IPP यानी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के लिए कई तरह के सर्विसेज देगी. CPP यानी कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर्स के लिए यह स्टीम एंड गैस टरबाइन भी बनाएगी. ट्रांसमिशन बिजनेस में यह मल्टीपल कैपेसिटी का पावर ट्रांसफॉर्मर, रिएक्टर्स तैयार करेगी.