सालभर से गिर रहा है ये Power Stock! कंपनी ने किया बड़े करार का ऐलान, रखें नजर

Power Stocks: कंपनी ने अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बिहार राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.
सालभर से गिर रहा है ये Power Stock! कंपनी ने किया बड़े करार का ऐलान, रखें नजर

NTPC Green Energy Share Price: सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy) ने बिहार में रिन्युएबल एनर्जी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट (BESS) स्थापित करने की योजना बनाई है. इस कदम से कंपनी का पोर्टफोलियो और क्लीन एनर्जी क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ेगी. कंपनी ने अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बिहार राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

समझौते के तहत कंपनी क्या करेगी काम?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने कहा कि बीएसपीजीसीएल के साथ इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य बिहार में कार्बन उत्सर्जन को कम करना और ऊर्जा बदलाव के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट और रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स का डेवलपमेंट करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- IT कंपनी ने की 6 करोड़ डॉलर की डील, बाजार खुलने पर फोकस में रहेगा स्टॉक

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इस समझौते पर एनजीईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सरित माहेश्वरी और BSPGCL के टेक्निकल डायरेक्टर अब्देश कुमार सिंह ने बिहार सरकार के एनर्जी, प्लानिंग और डेवलपमेंट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए.

एनजीईएल (NGEL), एनटीपीसी (NTPC) की ग्रीन बिजनेस पहल के लिए प्रमुख कंपनी है और यह नई के साथ पुरानी परियोजनाओं के विस्तार पर भी काम करती है. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031-32 तक 60 गीगावाट के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनटीपीसी की ग्रीन एनर्जी जर्नी में बड़ा योगदान करना है.

DurationPrice Change (₹)Price Change (%)Sensex (%)BSE Utilities (%)
1 Week–4.85–4.38%–0.36%–2.92%
2 Weeks–6.30–5.62%–1.26%–2.94%
1 Month–1.35–1.26%–1.56%–0.33%
3 Months+2.45+2.37%+2.84%–1.22%
6 Months–6.30–5.62%+6.92%+3.77%
YTD–21.80–17.08%+3.76%–2.49%
1 Year----+1.78%–16.19%
2 Years----+22.77%+62.45%
3 Years----+46.08%+43.20%
5 Years----+113.65%+245.03%
10 Years----+189.78%+244.96%

कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन

NTPC Green Energy का स्टॉक शुक्रवार को 0.98% गिरकर 105.85 रुपये पर बंद हुआ. शेयर का प्रदर्शन देखें तो इस साल शेयर में अब तक 17% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. स्टॉक का 52 वीक हाई 155.30 रुपये है और लो 84.60 रुपये है. स्टॉक अपने हाई से 31 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हो चुका है. हालांकि, 3 महीने में शेयर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.

बता दें कि कंपनी ने 19–22 नवम्बर 2024 को ₹102–108 प्रति शेयर इश्यू प्राइस बैंड में IPO लॉन्च किया, और ₹10,000 करोड़ की पूंजी जुटाई.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड- FAQs

Q1. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) क्या है?
Ans: NTPC Green Energy (NGEL), NTPC लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी है, जो ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करती है

Q2. एनटीपीसी ने NGEL की स्थापना क्यों की?
Ans: NGEL की स्थापना NTPC ने भारत सरकार की नेट ज़ीरो एमिशन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए की.

Q3. NGEL किन-किन सेक्टर्स में काम कर रही है?
Ans: NGEL निम्नलिखित सेक्टर में कार्यरत है-

सोलर पावर (Solar Power)
विंड एनर्जी (Wind Power)
ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen)
बैटरी एनर्जी स्टोरेज (Battery Energy Storage)
हाइब्रिड और फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स

Q4. NGEL का लक्ष्य क्या है?
Ans: एटीपीसी ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य 2032 तक 60 GW रिन्युएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करना है. इसमें NGEL की महत्वपूर्ण भूमिका है.

Q5. क्या NGEL सरकारी कंपनी है?
Ans: हां, NGEL एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी पीएसयू (PSU) है और यह पूरी तरह से NTPC Limited की सब्सिडियरी कंपनी है, जो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन आती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6