&format=webp&quality=medium)
सोमवार को इस शेयर पर रखना नजर, महारत्न पीएसयू पावर कंपनी ने किया अधिग्रहण (फोटो - AI)
देश की महारत्न पावर पीएसयू कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने कर्नाटक में एक नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है. कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि वह टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) प्रक्रिया के तहत Tumkur II RE ट्रांसमिशन (TRETL) की सफल बिडर घोषित हुई है. इसके बाद कंपनी ने 29 मई 2026 को इस विशेष प्रयोजन इकाई (SPV) का अधिग्रहण पूरा कर लिया.
यह प्रोजेक्ट कर्नाटक के Tumkur-II क्षेत्र में अतिरिक्त रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने के लिए विकसित किया जाएगा. इस परियोजना से राज्य में स्वच्छ एनर्जी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
कंपनी के मुताबिक, यह परियोजना कर्नाटक में Tumkur-II क्षेत्र की रिन्युएल एनर्जी कैपिसिटी को ग्रिड से जोड़ने के लिए बनाई गई है. परियोजना के तहत 400 केवी डबल सर्किट (D/c) ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा Tumkur-II पूलिंग स्टेशन पर इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफॉर्मर (ICT) क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा.
साथ ही अतिरिक्त लाइन बे (Line Bays) भी विकसित किए जाएंगे ताकि बढ़ती बिजली क्षमता को बेहतर तरीके से ट्रांसमिट किया जा सके. यह प्रोजेक्ट बिल्ड, ऑन, ऑपरेट और ट्रांसफर (BOOT) मॉडल के तहत लागू किया जाएगा. यानी कंपनी इस परियोजना का निर्माण करेगी, उसका संचालन करेगी और निर्धारित अवधि के बाद उसे ट्रांसफर करेगी.
कंपनी ने बताया कि उसने Tumkur II RE ट्रांसमिशन का अधिग्रहण लगभग ₹15.46 करोड़ में किया है. इस राशि में SPV के 10,000 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण और कंपनी की परिसंपत्तियां तथा देनदारियां शामिल हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने TRETL की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है. हालांकि अंतिम अधिग्रहण मूल्य ऑडिटेड खातों के आधार पर समायोजित किया जा सकता है.
यह परियोजना कर्नाटक में अतिरिक्त रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को ग्रिड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी. कंपनी के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए लगभग 2.7 गीगावॉट अतिरिक्त रिन्यूएल एनर्जी कैपिसिटी के इंटीग्रेशन का रास्ता तैयार होगा.
ये भी पढ़ें: प्रीमियम सस्पेंशन की मांग तेज, ऑटो एंसिलरी स्टॉक को मिलेगा फायदा! ब्रोकरेज को भरोसा, नोट करें टारगेट
सरकार लगातार सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में नई बिजली उत्पादन क्षमता को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने के लिए मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क की जरूरत बढ़ रही है.
यह परियोजना पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की इकाई PFC कंसल्टिंग लिमिटेड की ओर से समन्वित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित की गई है. Tumkur II RE Transmission Ltd का गठन 24 सितंबर 2025 को किया गया था.
कंपनी अभी तक व्यावसायिक परिचालन शुरू नहीं कर पाई है और बीते 3 साल में उसका कोई कारोबार दर्ज नहीं हुआ है. अधिग्रहण के बाद कंपनी को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) से ट्रांसमिशन लाइसेंस और ट्रांसमिशन शुल्क को अपनाने की मंजूरी लेनी होगी.
शुक्रवार को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर दबाव में रहे. कंपनी का शेयर बीएसई पर ₹289.75 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 3.46% की गिरावट दर्शाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)