यूपी में 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट पर काम करेगी ये कंपनी, NHAI से मिला ₹3,483 करोड़ का ऑर्डर

PNC Infratech Limited को NHAI से उत्तर प्रदेश में दो बड़े HAM आधारित हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए Letter of Acceptance मिला है. दोनों प्रोजेक्ट्स की कुल लागत ₹3,483 करोड़ है और इन्हें 24 महीनों में पूरा किया जाएगा. कंपनी NH-927 पर 4-लेन हाईवे निर्माण का काम करेगी.
यूपी में 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट पर काम करेगी ये कंपनी, NHAI से मिला ₹3,483 करोड़ का ऑर्डर

यूपी में 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट पर काम करेगी ये कंपनी. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी PNC Infratech Limited को बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी National Highways Authority of India (NHAI) से उत्तर प्रदेश में दो बड़े HAM आधारित हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए Letter of Acceptance यानी LOA प्राप्त हुआ है. इन दोनों प्रोजेक्ट्स की कुल लागत ₹3,483 करोड़ है.

NHAI से मिले दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट

कंपनी की ओर से 22 मई 2026 को जारी एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, दोनों प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में NH-927 कॉरिडोर पर बनाए जाएंगे. ये प्रोजेक्ट Hybrid Annuity Model यानी HAM मोड पर विकसित किए जाएंगे.

PNC Infratech NHAI Order

पहला प्रोजेक्ट बाराबंकी से मुस्तफाबाद तक 4-लेन हाईवे निर्माण का है. इस पैकेज की स्वीकृत बोली लागत ₹1,728 करोड़ बताई गई है. वहीं दूसरा प्रोजेक्ट मुस्तफाबाद से बिसवरिया तक 4-लेन हाईवे निर्माण से जुड़ा है. इस पैकेज की लागत ₹1,755 करोड़ तय की गई है. दोनों प्रोजेक्ट्स का कुल मूल्य ₹3,483 करोड़ है, जिसमें GST शामिल नहीं है.

24 महीनों में पूरा होगा काम

कंपनी ने बताया कि दोनों हाईवे प्रोजेक्ट्स को 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा. ये प्रोजेक्ट National Highway (O) Scheme के तहत दिए गए हैं.

PNC Infratech के मुताबिक, कंपनी दोनों प्रोजेक्ट्स में सबसे कम बोली लगाने वाली यानी L1 Bidder रही, जिसके बाद NHAI ने LOA जारी किया. कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है और अवॉर्डिंग अथॉरिटी में प्रमोटर्स ग्रुप या Group Companies की कोई हिस्सेदारी नहीं है.

क्या काम करती है PNC Infratech?

PNC Infratech Limited देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल है. कंपनी मुख्य रूप से हाईवे, एक्सप्रेसवे, ब्रिज, फ्लाईओवर, एयरपोर्ट रनवे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी EPC और HAM मॉडल आधारित रोड प्रोजेक्ट्स में सक्रिय है और कई राज्यों में बड़े प्रोजेक्ट्स पूरा कर चुकी है.

PNC Infratech NHAI Order

PNC Infratech की शुरुआत 9 अगस्त 1999 को PNC Construction Company Private Limited के रूप में हुई थी. बाद में 2001 में इसे लिमिटेड कंपनी में बदला गया और 2007 में इसका नाम बदलकर PNC Infratech Limited कर दिया गया.

शेयर में कैसी रही चाल?

22 मई 2026 को कंपनी का शेयर हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ. दिन के कारोबार में शेयर ने ₹222 का हाई बनाया जबकि लो ₹212.10 रहा. मार्केट क्लोजिंग के समय शेयर ₹215.32 पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव ₹213.15 था.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6