₹207 भाव वाले कंस्ट्रक्शन स्टॉक पर रखें नजर, बाजार बंद होने के बाद मिला ₹194 करोड़ ऑर्डर

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी को बाजार बंद होने के बाद ₹194 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है, जिसके बाद मंगलवार को स्टॉक पर निवेशकों की नजर रह सकती है. कंपनी को लखनऊ में 4 लेन फ्लाईओवर, 2 लूप और 2 रैंप बनाने का काम सौंपा गया है.
₹207 भाव वाले कंस्ट्रक्शन स्टॉक पर रखें नजर, बाजार बंद होने के बाद मिला ₹194 करोड़ ऑर्डर

इस सिविल कंस्ट्रक्शन स्टॉक पर रखना नजर, कंपनी को मिला ऑर्डर (फोटो- AI)

सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी PNC Infratech के शेयर में मंगलवार को एक्शन देखने को मिल सकता है. सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला. इसकी जानकारी कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के जरिए दी. कंपनी ने बताया कि उसे लखनऊ डेवलेपमेंट अथॉरिटी से 194 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है.

इस ऑर्डर के दम पर मंगलवार को स्टॉक पर नजर रखना. हालांकि ये कंस्ट्रक्शन स्टॉक सोमवार को 1.42% की तेजी के साथ 207.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ. हालांकि स्टॉक का 52 वीक हाई 331.80 रुपए और 52 वीक लो 157.95 रुपए है.

क्या है ऑर्डर की डीटेल्स?

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी PNC Infratech को नया प्रोजेक्ट मिला. कंपनी ने जानकारी दी कि उसे लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) जारी किया गया है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू ₹194.40 करोड़ (GST को छोड़कर) है.

PNC Infratech

इस ऑर्डर के तहत कंपनी को लखनऊ में 4 लेन फ्लाईओवर का निर्माण करना होगा. प्रोजेक्ट में 2 लूप और 2 रैंप का निर्माण भी शामिल है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवाजाही को आसान बनाने में मदद मिलेगी.

कितने समय पूरा करना है काम?

यह प्रोजेक्ट EPC (Engineering, Procurement and Construction) मॉडल के तहत दिया गया है, यानी कंपनी डिजाइन, निर्माण और संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी. कंपनी को इस प्रोजेक्ट को 24 महीने के भीतर पूरा करना होगा.

इस नए ऑर्डर के साथ PNC Infratech का शहरी बुनियादी ढांचा (Urban Infrastructure) प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो और मजबूत होगा. साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक को भी समर्थन मिलेगा और भविष्य में राजस्व वृद्धि की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

क्या करती है कंपनी?

PNC Infratech भारत की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन, डेवलेपमेंट और मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल है. कंपनी हाईवे, ब्रिज, फ्लाईओवर, एयरपोर्ट रनवे और जल मैनेजमेंट जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में काम करती है.

साल 1999 में स्थापित और आगरा मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अब तक देश के 15 राज्यों में 97 से ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं. कंपनी खास तौर पर EPC (Engineering, Procurement and Construction) और HAM (Hybrid Annuity Model) मॉडल के तहत परियोजनाओं को विकसित करने और लागू करने में विशेषज्ञता रखती है.

कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.1 फीसदी है. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 7.2 फीसदी, म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 24 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 12.2 फीसदी है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-2.51
1 महीना-3.04
1 साल-28.98
3 साल-33.20
5 साल-17.35
10 साल83.59

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6