विजय केडिया का पोर्टफोलियो- 5 Stocks में ली जोरदार एंट्री, ऑटो स्टॉक में घटाया स्टेक, कुल ₹1231.99 Cr की नेटवर्थ

Vijay Kedia Stock Portfolio Networth: मार्च 2026 तिमाही में दिग्गज निवेशक विजय किशनलाल केडिया (Vijay Kishanlal Kedia) के पोर्टफोलियो में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं. एक तरफ जहां कुछ पुराने स्टॉक्स में हिस्सेदारी घटाई गई है, वहीं दूसरी ओर कई नए स्मॉलकैप और ग्रोथ स्टॉक्स में एंट्री ली गई है. खास बात यह है कि उनकी कुल पोर्टफोलियो वैल्यू करीब 33.8% बढ़कर ₹1231.99 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है.