&format=webp&quality=medium)
लगातार दूसरी तिमाही फार्मा कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे. (फोटो सोर्स: Pexels)
Gland Pharma Share Price: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट है. बाजार में कमजोरी के बीच फार्मा कंपनी ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) निवेशकों के लिए बड़ा आउटपरफॉर्मर बनकर उभरी है. तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और स्टॉक एक दिन में करीब 16% से ज्यादा उछल गया. लगातार दूसरी तिमाही कंपनी ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस और एक्सपर्ट का भरोसा और मजबूत हुआ है.
फिलहाल यह शेयर 13.12 फीसदी की बढ़त के साथ 2112.15 रुपए पर कारोबार कर रहा है. आज शेयर की शुरुआत 2,170 रुपए पर हुई. ग्लैंड फार्मा में इस पॉजिटिव रुझान की मुख्य वजह कंपनी के Q4FY26 के नतीजे हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- नतीजों के बाद Devyani पर विदेशी ब्रोकरेज बुलिश! 50% तक अपसाइड का अनुमान
| पैरामीटर | अनुमान से बेहतर |
| रेवेन्यू | 8% |
| EBITDA | 25% |
| मुनाफा | 40% |
सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत कंपनी के मार्जिन्स रहे, जो 12 तिमाहियों के उच्च स्तर पर पहुंच गए. इसका मतलब है कि कंपनी सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि मुनाफे की गुणवत्ता भी मजबूत हो रही है. कंपनी ने सभी मार्केट्स में दमदार ग्रोथ और कोर मार्केट्स और Cenexi का प्रदर्शन अच्छा किया.
Gland Pharma के मैनेजमेंट ने आगे के लिए ग्रोथ ट्रिगर्स और गाइडेंस मजबूत दिया है. FY27 में कॉन्सटेंट करेंसी टर्म्स पर 12-13% रेवेनुए ग्रोथ का लक्ष्य रखा है.
कंपनी ने FY27 गाइडेंस में GLP-1 कंट्रीब्यूशन को शामिल नहीं किया है. GLP-1 से कोई भी कंट्रीब्यूशन अतिरिक्त ग्रोथ रहेगा.
ये भी जरूर पढ़ें- चांदी कारोबार में ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा! MCX ने आसान किए नियम, इम्पोर्टेड सिल्वर का दबदबा घटेगा
Q4 रिजल्ट के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने Gland Pharma पर बड़ा दांव लगाया है. ब्रोकरेज ने फार्मा स्टॉक के लिए 2,390 रुपए का टारगेट दिया है, क्लोजिंग प्राइस 1,867.10 रुपए से 28% ज्यादा है. हालांकि, आज शेयर लास्ट क्लोजिंग प्राइस से 16 फीसदी तक चढ़ चुका है.
| स्टॉक | ब्रोकरेज/एक्सपर्ट | रेटिंग | टारगेट | अपसाइड |
| ग्लैंड फार्मा | कुणाल सराओगी | बाय | ₹2,900 | 55% |
| नोमुरा | बाय | ₹2,390 | 28% |
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत मार्जिन, बेहतर गाइडेंस, Cenexi रिकवरी और संभावित GLP-1 अवसर Gland Pharma के लिए अगले कुछ वर्षों में बड़े ग्रोथ ट्रिगर बन सकते हैं. हालांकि, फार्मा सेक्टर में रेगुलेटरी जोखिम और ग्लोबल मांग में उतार-चढ़ाव जैसे फैक्टर्स पर नजर रखना जरूरी रहेगा. लेकिन फिलहाल कंपनी के नतीजों ने यह संकेत जरूर दिया है कि गिरते बाजार में भी क्वालिटी स्टॉक्स निवेशकों को मजबूत रिटर्न दे सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)