&format=webp&quality=medium)
डिविडेंड स्टॉक
Dividend Stock: BSE 1000 में शामिल फार्मा कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health) ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में फार्मा कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. कमजोर नतीजे के बावजूद कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को डिविडेंड की सौगात दी है. बोर्ड ने हर शेयर पर 160 रुपए अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. नतीजे के बाद फार्मा स्टॉक 1.24 फीसदी गिरकर 5193.95 रुपए पर बंद हुआ.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, PGHL ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू पर 160 रुपए यानी 1600% प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. इसमें वन-टाइम 50 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल हैं.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने गोवा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में इंजेक्शन का उत्पादन बंद कर दिया था. यह फैसला 30 सितंबर 2023 से प्रभावी हुआ, क्योंकि कंपनी ने अपने इंजेक्शन पोर्टफोलियो के उत्पादों को कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर से सोर्स करना शुरू कर दिया था.
ये भी पढ़ें- छोटे कारोबारियों की बल्ले-बल्ले! अब बिना गारंटी मिलेगा पहले से दोगुना लोन, RBI का बड़ा फैसला
| वित्तीय आंकड़े | Q3 FY26 | Q3 FY25 | सालाना बदलाव |
|---|---|---|---|
| मुनाफा | ₹77.6 करोड़ | ₹91.0 करोड़ | - 14.6% |
| आय | ₹374.0 करोड़ | ₹309.8 करोड़ | + 20.7% |
| EBITDA | ₹110.6 करोड़ | ₹123.6 करोड़ | - 10.5% |
| EBITDA मार्जिन | 29.6% | 39.9% | - 10.3% |
विभिन्न विकल्पों के मूल्यांकन के बाद, 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने इंजेक्शन प्लांट के एसेट्स को बेचने के लिए ₹7.9 करोड़ का एक समझौता किया. इसके साथ ही बाकी ₹6.27 करोड़ की राशि का इम्पेयरमेंट किया गया.
कंपनी ने अपनी कैपिटल वर्क-इन-प्रोग्रेस (CWIP) में शामिल एसेट्स की उपयोगिता का रि-वैल्यू्ड किया और उनसे संबंधित अन्य एसेट्स पर ₹13.92 करोड का अतिरिक्त इम्पेयरमेंट दर्ज किया. इस प्रकार कुल ₹20.19 करोड़ की राशि को 31 दिसंबर 2024 को समाप्त 9 महीनों की अवधि के लिए एक एक्ससेप्शनल आइटम्स के रूप में दर्ज किया.
Live TV
फार्मा स्टॉक का 52 वीक हाई 6,700 रुपए है और लो 4,916 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 8,621.64 करोड़ रुपए हैं. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक महीने में शेयर 10% और 3 महीने में 13% से ज्यादा गिर चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में यह 15.60% लुढ़का है. पिछले एक साल में शेयर 2.53% तक करेक्ट हुआ है. हालांकि, बीते 3 वर्ष में यह 10% और 10 वर्ष में 640% तक बढ़ा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)