इस Power PSU ने किया चौथे डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

PFC Dividend Details: पावर फाइनेंस कंपनी यानी PFC ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. जानिए डिविडेंड अमाउंट कितना है और रिकॉर्ड डेट क्या है.
इस Power PSU ने किया चौथे डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

PFC Dividend Details.

PFC Dividend Details: पावर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने वाली कंपनी PFC ने चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में पावर फाइनेंस कंपनी (PFC) ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. रिकॉर्ड और पेमेंट डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. यह शेयर आज करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 395 रुपए (PFC Share Price) पर बंद हुआ.

PFC Dividend Record Date

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, PFC ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 35% यानी हर शेयर पर 3.5 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 19 मार्च को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है जबकि डिविडेंड का भुगतान 11 अप्रैल से पहले कर दिया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

PFC Dividend History

FY25 में इससे पहले कंपनी ने फरवरी महीने में 3.5 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दिया था. उससे पहले नवंबर 2024 में 3.5 रुपए और उससे पहले अगस्त 2024 में 3.25 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दिया था. अब तक FY25 में 10.25 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दिया जा चुका है. इसकी डिविडेंड यील्ड 3.4% है जो काफी अट्रैक्टिव है.

FY26 में 1.40 लाख करोड़ की बॉरोइंग को मंजूरी

डिविडेंड के अलावा PFC के बोर्ड ने FY26 में कुल 1.40 लाख करोड़ रुपए का लोन उठा सकता है. यह बॉरोइंग अलग-अलग ट्रांच में डिफरेंट सोर्स से की जाएगी. एक्सचेंज को भेजी सूचना के मुताबिक, 1 लाख करोड़ रुपए की बॉरोइंग कैपिटल गेन्स बॉन्ड्स जारी की जाएगी. 20 हजार करोड़ फॉरन करेंसी बॉरोइंग से की जाएगी. 15000 करोड़ रुपए का शॉर्ट टर्म लोन्स होगा और 5000 करोड़ रुपए कमर्शियल पेपर से इकट्ठा किए जाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6